Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • राइंका खेड़ाखाल में हुआ सम्मान समारोह आयोजित
  • रुद्रप्रयाग

राइंका खेड़ाखाल में हुआ सम्मान समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/09/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। राइंका खेड़ाखाल में हाईस्कूल और इंटरमीडियट के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय छात्र-छात्राओं को क्रमश: 5, 4 और 3 हजार रुपये की नगद धनराशि के साथ ही स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मेघना, मुस्कान, राजेंद्र सिंह, रश्मि, ओशिका, अदिति, सूर्यन रौथाण का सम्मान किया गया। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के राइंका खेड़ाखाल में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के जाकिर हुसैन कालेज में हिन्दी के प्रो. हरेन्द्र सिंह असवाल द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। हरेंद्र असवाल मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के बच्छणस्यूं पट्टी के कपलखिल गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पूर्व में राइंका खेड़ाखाल से शिक्षा ग्रहण प्राप्त कर अन्य विश्व विद्यालयों से उच्च शिक्षा ली और इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग के विभागध्यक्ष पद पर जाकिर हुसैन कालेज में तैनात है। अपनी प्रारंभिक शिक्षा लिए हुए विद्यालय में उनके द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर कार्यक्रम को भव्य बनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के प्रो. हरेन्द्र सिंह असवाल ने कहा कि मैंने इसी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की, और इसी की बदौलत में अच्छे पद पर कार्यरत हूं। कहा कि जो शिक्षा मैंने ली है, मेरा कर्तव्य है कि मैं उस शिक्षा को लोगों को बांट सकूं। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे। कहा कि उनके द्वारा एक ट्रस्ट बनाया जा रहा है, इस क्षेत्र के लोगों को ट्रस्ट से जोड़ा जाएगा। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवपूजन पटेल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पद से सेवा निवृत हुए बलवंत रौथाण को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिवपूजन पटेल, पूर्व प्रधानाचार्य बलवंत रौथाण, पीटीए अध्यक्ष जयबीर रौथाण, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र जोशी, कनिष्ठ उप प्रमुख शशि नेगी, प्रधान नवासू देवेश्वरी रौथाण, गजेन्द्र रौथाण, पूर्व प्रधान सुरजीत रौथाण मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केक काटकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
Next: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अल्मोड़ा में भाजपा ने किए विभिन्न कार्यक्रम

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.