Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रिफलिंग की शिकायत पर पूर्ति विभाग ने की छापेमारी, 15 गैस सिलेंडर जब्त
  • देहरादून

रिफलिंग की शिकायत पर पूर्ति विभाग ने की छापेमारी, 15 गैस सिलेंडर जब्त

RNS INDIA NEWS 17/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। सेलाकुई क्षेत्र में लगातार रसोई गैसों की रिफलिंग की शिकायतें मिलने पर पूर्ति निरीक्षक ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक छापेमारी की। पूर्ति निरीक्षक ने दो स्थानों पर 15 भरे और खाली रसोई गैस सिलेंडर तथा बीस वैल्यू बुक पकड़ी हैं। इन्हें पूर्ति निरीक्षक ने कब्जे में ले लिया है। इन सिलेंडरों को सहसपुर गैस एजेंसी में जमा किया गया है। पूर्ति निरीक्षक ने जगह जगह एजेंसिंयों के काउंटर लगाने को अवैध बताकर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि तत्काल ऐसे काउंटर हटाये नहीं गये तो एजेंसिंयों के लाइसेंस निरस्त किये जायेंगे। शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक सहसपुर सुनील देवली ने सेलाकुई क्षेत्र में औचक छापेमारी की। इस दौरान रसोई गैस सिलेंडरों की रिफलिंग की शिकायत मिलने पर टीम दो दुकानों में पहुंची। टीम ने बंजारा गली की एक दुकान में तीन भरे सिलेंडर और चार खाली रसोई गैस सिलेंडर तथा बीस वैल्यू बुक बरामद की। टीम द्वारा सभी को जब्त किया गया। इसके अलावा एक अन्य दुकान में चार भरे और चार खाली रसोई गैस सिलेंडर बरामद किये गये। उक्त दुकान का संचालन एक महिला के द्वारा किया जाता है। टीम ने सिलेंडर जब्त कर सहसपुर गैस एजेंसी में जमा कर दिये हैं। पूर्ति निरीक्षक ने विभिन्न गैस एजेंसियों के जगह जगह लगाये गये काउंटरों को अवैध घोषित कर तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाइसेंस निरस्त करने की भी चेतावनी दी है। देवली ने कहा कि एजेंसियों को हिदायत दी गयी है कि रिफलिंग को रोकने के लिए डिलीवरी वाहनों में रखे गये गैस सिलेंडरों का कैश मेमो वाहन में आवश्यक रूप से रखे जायं। स्कूटर- बाइक से रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर भी रोक लगाई गयी है। यह एक्सप्लोसिव ऐक्ट एवं मोटर अधिनियम का खुला उल्लंघन है। कहा कि अवैध रिफलिंग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिलाओं पर फब्तियां कसने का आरोपी युवक गिरफ्तार
Next: बहत्तर साल के हुए प्रधानमंत्री मोदी; राष्ट्रपति, विपक्ष के नेताओं, मंत्रियों ने दीं शुभकामनाएं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.