Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बहत्तर साल के हुए प्रधानमंत्री मोदी; राष्ट्रपति, विपक्ष के नेताओं, मंत्रियों ने दीं शुभकामनाएं
  • राष्ट्रीय

बहत्तर साल के हुए प्रधानमंत्री मोदी; राष्ट्रपति, विपक्ष के नेताओं, मंत्रियों ने दीं शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 17/09/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 72 साल के हो गए। इस अवसर पर नेताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शरद पवार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत विपक्षी नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी अतुलनीय कड़ी मेहनत, समर्पण और रचनात्मकता के तहत राष्ट्र निर्माण का कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि उनकी परिवर्तनकारी दृष्टि और प्रेरणादायक नेतृत्व ने भारत को गौरव की नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल उनके सहकर्मियों ने उनके नेतृत्व और प्रशासनिक कौशल का उल्लेख किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक रहे मोदी भाजपा संगठन में शामिल हुए और बाद में 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने। तब से, उन्होंने राज्य का चुनाव कभी नहीं हारने की अनूठी उपलब्धि हासिल की और अब राष्ट्रीय चुनाव में भी वह पार्टी का चेहरा रहते हैं। उन्होंने 2002, 2007 और 2012 में लगातार तीन बार गुजरात विधानसभा चुनाव तथा 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिफलिंग की शिकायत पर पूर्ति विभाग ने की छापेमारी, 15 गैस सिलेंडर जब्त
Next: मॉकड्रिल कर बताए आग बुझाने के तरीके बताए

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • सफाई कर्मचारियों ने किया शाम की पाली का बहिष्कार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.