Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • विवादित पार्किंग पर कब्जा करने का प्रयास
  • बागेश्वर

विवादित पार्किंग पर कब्जा करने का प्रयास

RNS INDIA NEWS 16/09/2022
rns featured image new

बागेश्वर। एलआईसी कार्यालय के पीछे नगर पालिका की पार्किंग पर अवैध कब्जा किया गया है। अधिशासी अधिकारी निरीक्षण पर थे। उन्होंने कब्जा करने वाले व्यक्ति पर अभद्रता का आरोप लगाया है। जिसकी प्राथमिक सूचना कोतवाली को दी है। इधर, सभासद ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के ईओ सतीश कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। कहा एलआईसी कार्यालय के पीछे पार्किंग का अनुबंध किया गया था। वाद न्यायालय में विचाराधीन है। द्वितीय पक्ष किशोर कपूर ने वहां जबरन वाहन खड़ा कर दिया। इसके अलावा एक अन्य गेट लगा दिया। गेट पर वाहन खड़ा करने पर अन्य वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। वह निरीक्षण करने गए। जिस पर आरोपी द्वितीय पक्ष ने उनसे अभद्रता की। वहीं, पालिका की भूमि पर अवैध कब्जा होने की शिकायत पर तहसील प्रशासन भी सतर्क हो गया है। राजस्व पुलिस ने मौका मुआयना किया। सभासद धीरेंद्र परिहार ने कहा गेट सरकारी भूमि में लगाया गया है। अवैध भूमि की नापजोख हो गई है। नगर पालिका गेट को हटाएगी। उन्होंने जनहित में आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, एसपी अमित श्रीवास्तव ने कहा ईओ की तहरीर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इधर, किशोर ने कहा मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने ईओ से अभद्रता नहीं की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए रोकी केदारनाथ यात्रा
Next: बाइक से पानी लेने गया युवक असंतुलित होकर बाइक समेत गदेरे में गिरा, मौत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.