Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेयजल निगम में बड़ी संख्या में अभियंताओं के तबादले
  • देहरादून

पेयजल निगम में बड़ी संख्या में अभियंताओं के तबादले

RNS INDIA NEWS 28/09/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में पेयजल निगम में बड़ी संख्या में अभियंताओं के तबादले किए गए, जिससे अफरा-तफरी जैसा माहौल बना रहा। सोमवार को निगम के एमडी ने करीब 50 सहायक अभियंताओं के तबादले कर दिए हैं। अधिकतर अभियंताओं को मैदान से पहाड़ भेजा गया है। वहीं, अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय संगठन ने तबादलों का विरोध किया है। प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र देव ने कहा कि लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के बावजूद निगम तबादले कर रहा है, जो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। अधिकारी और कर्मचारी वेतन को तरस रहें हैं, जबकि निगम तबादले करके खर्चे का बोझ बढ़ा रहा है। शासन ने शनिवार को अखिल भारतीय पुलिस सेवा के तीन और प्रांतीय पुलिस सेवा के एक अधिकारी के पदभार में बदलाव किया है। शासन ने अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेशन को पुलिस आधुनिकीकरण के साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन का भी जिम्मा सौंपा है। वरिष्ठ आइपीएस और अपर पुलिस महानिरीक्षक वी विनय कुमार केंद्रीय इंटेलीजेंस ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। वह अभी तक अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन के साथ ही अभिसूचना का पदभार भी संभाले हुए थे। उन्हें पांच अक्टूबर तक केंद्र में अपनी तैनाती देनी है। इसे देखते हुए शासन ने उनके पदभार अन्य अधिकारियों को आवंटित किए हैं। उप सचिव गृह मुकेश कुमार राय की ओर से जारी आदेश के अनुसार आइपीएस एपी अंशुमान को वर्तमान पदभार के साथ ही महानिरीक्षक अभिसूचना व सुरक्षा का पदभार सौंपा गया है। सीआइडी में तैनात मणिकांत मिश्र को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर का जिम्मा सौंपा गया है। बागेश्वर में तैनात रहीं रचिता जुयाल को राज्यपाल के परिसहाय के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं प्रांतीय पुलिस सेवा के अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सीआइडी सेक्टर देहरादून के पद पर तैनाती दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइकिल से 2064 किमी का सफर तय कर बागेश्वर पहुंचे पंकज
Next: सुशांत मौत मामले में कोई निष्कर्ष नहीं निकला, सभी पहलुओं की जांच जारी : सीबीआई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.