Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नाबालिग को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

नाबालिग को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/09/2022
WhatsApp Image 2022-09-12 at 8.19.57 PM

चौखुटिया/अल्मोड़ा : उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भी महिलाऐं सुरक्षित नहीं हैं। यहां का माहौल भी अब शहरी क्षेत्रों की तरह हो गया है, दिन प्रतिदिन मामले सामने आ रहे है। एक मामला द्वाराहाट विधानसभा के चौखुटिया थाना क्षेत्र के एक गांव में जहां एक किशोरी से दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने वीडियो क्लिप के माध्यम से किशोरी को ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि मामला चौखुटिया के एक दूरस्थ क्षेत्र का है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि गौरव अटवाल नाम के एक युवक ने उनकी नाबालिग पुत्री का चोरी छिपे वीडियो बना लिया था, उसके बाद गौरव किशोरी को आए दिन ब्लैकमेल करने लगा था। आरोप है कि गौरव ने किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इससे परेशान किशोरी ने बीते दिनों आपबीती परिजनों को सुनाई। इस पर परिजनों ने थाना चौखुटिया पुलिस को तहरीर सौंपी। एसओ दिनेश नाथ महंत ने बताया कि किशोरी से दुराचार के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धारचूला के लिए खतरा बनीं एलधारा तथा काली नदी
Next: साइबर ठगी के शिकार युवक को वापस कराई धनराशि

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.