Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • धारचूला के लिए खतरा बनीं एलधारा तथा काली नदी
  • पिथौरागढ़

धारचूला के लिए खतरा बनीं एलधारा तथा काली नदी

RNS INDIA NEWS 13/09/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। भारी बारिश के बाद उफनाई काली नदी व एलधारा यहां नगर के लिए खतरनाक बन गई हैं। नगर को दो तरफा खतरा पैदा हो जाने से लोग अपने भविष्य को लेकर डरे हुए हैं। फिलहाल आपदा के सामने सरकारी मशीनरी बौनी नजर आ रही है। धारचूला मुख्यालय में आपदा ग्रस्त एलधारा में भूस्खलन तथा काली नदी के प्रचंड वेग से दो तरफा खतरा पैदा हो गया है। एलधारा के आपदाग्रस्त क्षेत्र से मल्ली बाजार के कई घरों, दुकानों में पानी और मलबा घुसने के बाद लोग परेशान हैं। काली नदी लगातार लोगों को डरा रही है। जिससे तहसील वार्ड क्षेत्र में तेजी से भू कटाव होने से नगर मुख्यालय को भी भारी खतरा हो गया है। धारचूला के तहसील वार्ड, पंचायत वार्ड के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,पशुपालन के आवसीय भवन, ब्लॉक कार्यालय सहित स्थानीय लोगों के 50 से अधिक आवासीय भवन भी खतरे की जद में हैं। घटखोला में काली नदी सुरक्षा दीवार से ऊपर बह रही है। जिससे काली नदी से खतरा बना हुआ है। यहां लगातार नदी से हो रहे कटाव से लोगों के लिए अपने घरों व खेतों को बचाना चुनौती बन गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूलों की समस्या को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी
Next: नाबालिग को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.