Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वर्षवार भर्ती की मांग को लैब तकनीशियनों का सचिवालय कूच
  • देहरादून

वर्षवार भर्ती की मांग को लैब तकनीशियनों का सचिवालय कूच

RNS INDIA NEWS 12/09/2022
rns featured image new

देहरादून। बेरोजगार एवं संविदा लैब तकनीशियनों ने वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में वह दून में जुटे हैं और सचिवालय कूच कर रहे हैं। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ उत्तराखंड के अध्यक्ष आशीष चंद्र खाली, महासचिव मयंक राणा की अगुवाई में बड़ी संख्या में प्रदेशभर से लैब तकनीशियन यहां पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि लैब तकनीशियन की सेवा नियमावली नहीं बनने की वजह से हजारों अभ्यर्थी बेरोजगार है और नई भर्तियां नहीं हो पा रही है। सरकार द्वारा लैब तकनीशियन संवर्ग की राज्य बनने के विगत 22 वर्षों से अनदेखी की जा रही है। विगत 22 वर्षों में डिग्रीधारी मेडिकल लैब टेक्नीशियन के लिए कोई भी सेवा नियमावली नहीं बनाई गई है, संवर्ग के पदों को आउटसोर्सिंग के तहत भरा जा रहा है, जिससे युवाओं में निराशा का भाव उत्पन्न हो रहा है। सेवा नियमावली के लिए कई बार शासन एवं प्रशासन स्तर पर प्रयास किये जा चुके हैं। वहीं संविदा पर अस्पतालों में मेहनत से कार्य करने वाले लैब तकनीशियनों में आक्रोश है। कूच में रणवीर बिष्ट, मोहनलाल भट्ट, अनुराग पंत, मोहित लखेड़ा, संदेश शर्मा, देवेंद्र दत्त, अमित चमोली, अनिल भट्ट, अमित मलवाल, शेखर पैन्यूली आदि शामिल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा पीडितों के सहयोग को हंस फाउण्डेशन ने दिया सीएम राहत कोष हेतु 11 करोड़ का चेक
Next: प्रदेश में शराब बंदी कानून लागू करने में विफल रही सरकार: यूकेडी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.