Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पिता का पर्चा निरस्त होने पर बसपा ने पुत्र को बनाया प्रत्याशी
  • हरिद्वार

पिता का पर्चा निरस्त होने पर बसपा ने पुत्र को बनाया प्रत्याशी

RNS INDIA NEWS 12/09/2022
rns featured image new

रुड़की। मानकपुर आदमपुर से बसपा प्रत्याशी सुभाष वर्मा का पर्चा निरस्त होने के बाद बसपा को बड़ा झटका लगा है। हालांकि बसपा ने उनके पुत्र को अब अपना प्रत्याशी घोषित कर भाजपा सरकार पर बौखलाहट में पर्चा निरस्त करवाने का आरोप लगाया है। हरिद्वार के निवर्तमान पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा अपनी पुरानी सीट मानकपुर आदमपुर से बसपा प्रत्याशी के तौर पर मैदान में थे। लेकिन उन्हें रविवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब निर्वाचन आयोग ने झूठा अल्फनामा देने का आरोप लगाते हुए उनका पर्चा निरस्त कर दिया। पर्चा निरस्त होने के बाद बसपा ने अब अपना प्रत्याशी उनके पुत्र नवनीत चौहान को बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के उस समय करीबी कहे जाने वाले सुभाष वर्मा 2019 में जिला पंचायत की राजनीति में त्रिवेंद्र सरकार में पंचायत की राजनीति में सक्रिय हुए। मानकपुर आदमपुर सीट से जिला पंचायत सदस्य बबली चौधरी ने अपना इस्तीफा दिया और उप चुनाव में उन्हें भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस चुनाव में चौधरी राजेंद्र सिंह को नजदीकी मुकाबले में हराते हुए वर्मा सदस्य निर्वाचित होने के साथ अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंच गए। विधानसभा चुनाव में सरकार बदलने की संभावना को देखते हुए वर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए, लेकिन वह वहां भी ज्यादा नहीं रुक पाए और चुनाव परिणाम आने के बाद उन्होंने नया ठिकाना बसपा को बना लिया। बसपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी मानकपुर आदमपुर से बनाया। लेकिन अब पर्चा निरस्त होने के बाद अब वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
पर्चा निरस्त होने का कारण झूठा अल्फनामा देना बताया गया है। वहीं सुभाष वर्मा की मानें तो नामांकन पत्र में जो मांगा गया उसी के अनुसार कागजों की पूर्ति की गई। इसके साथ ही उनकी ओर से कोई झूठा अल्फनामा नहीं दिया गया। वर्मा ने आरोप लगाया कि हार के डर से भाजपा बौखलाई हुई है और सत्ता का दुरुपयोग कर उल्टे सीधे हत्थकंडे अपना रही है। कहा कि वह किसी कीमत पर डरने वाले नहीं हैं क्षेत्र की जनता उनके साथ है और इस चुनाव में बसपा का बोर्ड बनेगा और विरोधियों को करारा जबाब मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक बत्रा के जन्मदिन पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
Next: उत्तराखंड में 24 घंटे में मिले 20 नए कोरोना संक्रमित, 38 मरीज हुए स्वस्थ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.