Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर युवाओं ने निकाली रैली
  • रुद्रप्रयाग

भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर युवाओं ने निकाली रैली

RNS INDIA NEWS 12/09/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर तिलवाड़ा बाजार में स्थानीय युवाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। कहा कि भर्ती घोटालों से युवाओं का भविष्य चौपट हो गया है, न जाने कितने युवाओं का हक फर्जी नौकरी लगे लोगों को दिया गया। युवा नेता हैप्पी असवाल के नेतृत्व में तिलवाड़ा में निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान हैप्पी असवाल ने कहा कि इस समय पूरा उत्तराखंड, यूकेएसएसएससी, विधानसभा से लेकर तमाम भर्तियों में हुई धांधलियों को लेकर आक्रोशत और आंदोलित हैं। नौकरियों की बिक्री और मनमानी नियुक्तियों का जिस तरह का जाल सामने आया है, उसे देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश में कोई ऐसी नियुक्ति नहीं है, जिसकी प्रक्रिया को पारदर्शी या साफ-सुथरा माना जा सके। आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी मोहित डिमरी ने कहा कि यूकेएसएसएससी एवं अन्य भर्तियों में हुई धांधलियों में हुई शुरुआती जांच एसटीएफ द्वारा की गई किंतु जिस व्यापक पैमाने पर धांधलियों की बात सामने आ रही है, ऐसे में अनेक युवा अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। सभी नियुक्तियों की ऐसी एजेंसी से जांच होना जरूरी है जो, राज्य सरकार के नियंत्रण से मुक्त हो। मांग है कि सभी नियुक्तियों की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई से करवाई जाए। यूकेडी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत चौहान ने कहा कि राज्य बनने के बाद से लेकर अब तक की सभी नियुक्तियों की जांच करवाई जाए। संदेह के दायरे में आए कार्मिकों के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाए। यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष रहे श्री एस.राजू को भी जांच के दायरे में लाया जाए। इस मौके पर स्थानीय युवा कमलेश चमोली, नवीन चमोला, राजकुमार भारती, पंकज नेगी, ईशा असवाल, काजल, पिंकी, संतोषी कैंतुरा, साक्षी ने कहा कि हाल में प्रदेश में अग्निवीरों की भर्ती की प्रक्रिया जिस तरह से आयोजित की गई, उसमें भर्ती करने से ज्यादा, भर्ती से युवाओं को बाहर करने पर जोर दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 25 साल से फरार गबन का आरोपी गिरफ्तार
Next: प्रधानाचार्य और उपाचार्य को वापस लाने की मांग को अभिभावकों का धरना-प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.