Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एसडीएम से की 8 माह पूर्व खोदी गई सड़क के सुधारीकरण की मांग
  • देहरादून

एसडीएम से की 8 माह पूर्व खोदी गई सड़क के सुधारीकरण की मांग

RNS INDIA NEWS 08/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर ग्राम पंचायत की मुख्य सड़क को पेयजल लाइन बिछाने के लिए आठ माह पूर्व खोदा गया था। पेयजल लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बावजूद अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को आकाश विकलांग सेवा समिति ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने तहसील मुख्यालय पहुंचे लोगों ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय के पंचायत की करीब तीन हजार की आबादी को आवागमन की सुविधा देने वाली सड़क को जल संस्थान ने आठ माह पूर्व खोदा था। पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क के बीचों बीच खुदाई की गई जिससे पूरी सड़क पर गड्ढे पड़े हुए हैं। गड्ढों में अभी तक बरसात का पानी भरा हुआ है। खुदाई करने के कारण पूरी सड़क उबड़ खाबड़ हो गई है। जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ ही पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बताया कि उबड़ खाबड़ सड़क पर ऑटो रिक्शा भी नहीं चल रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को रोजमर्रा का सामान भी पीठ पर लाद कर ले जाना पड़ता है। बुजुर्गों का बाजार जाना मुश्किल हो गया है। इसी सड़क से सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी आवागमन करते हैं, जो कई बार चोटिल हो चुके हैं। समिति के लोगों ने एसडीएम से सड़क सुधारीकरण जल्द कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के अध्यक्ष सुंदर थापा, संकटेश्वर प्रसाद, रिजवान, साहिब, अरबाज, इसरत, शायरा बानो, अरमान अली, हुसैन अहमद, गुलशन आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापरवाही बरतने वाले कर्मी पर होगी कार्रवाईः रोशन रतूड़ी
Next: एसडीएम कन्नौजिया को दी श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.