Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
  • रुद्रप्रयाग

महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

RNS INDIA NEWS 08/09/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। 2800 ग्रेड पे देने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध शुरू कर दिया है। कर्मियों का कहना है कि यदि शीघ्र उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो, उन्हें मजबूरन 23 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष दीपा नेगी एवं मंत्री दीपिका पंवार ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलित है। जिसमें उत्तराखंड में पूर्व की भांति कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों की भांति वर्तमान समय में कार्यरत 2013 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को मूल वेतन 5200-20200 एवं ग्रेड पे 2800 करने, फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कोविड वैक्सीनेशन में कार्य रही कर्मचारियों को भी अन्य संवर्गों की भांति दस हजार प्रोत्साहन राशि देने की मांग की। इसके अलावा एनएनएम का जिला कैडर समाप्त करते हुए राज्य कैडर बनाने, जनपदों में डीएचबी के पदों पर महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों को पदोन्नति देने, स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला-पुरुष सेवा नियमावली में जन स्वास्थ्य उपचारिका का उल्लेख करने की मांग भी शामिल है। उक्त मांगों पर शासन स्तर से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिससे कर्मचारियों में खासा रोष बना हुआ है। बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर मांगों को लेकर काला फीता बांधकर अपना विरोध शुरू कर दिया है। जो 14 सितम्बर तक यूं ही जारी रहेगा। इसके बाद 15 से 22 सितम्बर तक समस्त जनपदों में कार्यबहिष्कार किया जाएगा। यदि फिर भी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई नहीं होती है, तो 23 सितम्बर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विज्ञान के प्रसार के लिए प्रदेश के 10 शिक्षकों को मिला सम्मान
Next: महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.