Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ‘हमें मारना बंद करो’ अभियान के तहत सफाई श्रमिकों ने किया जुलूस प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

‘हमें मारना बंद करो’ अभियान के तहत सफाई श्रमिकों ने किया जुलूस प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 06/09/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। हमें मारना बंद करो अभियान के तहत आंबेडकर जेंडर इक्वलिटी क्लब द्वारा खटीमा में जुलूस प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनाकारियों का आरोप था कि एक ओर देश आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष बना रहा है। वहीं इस वर्ष में अब तक 55 सफाई श्रमिकों की मौत सीवर में दम घुटने से हो गई है। वक्ताओं ने कहा कि जिस देश में मशीनीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। उस देश में सीवर सफाई के उपकरण बनाने में सरकार की कोई रूचि नहीं है। जिसका कारण देश में मरने वाले सफाई श्रमिक किसी भी सरकार की प्राथमिकता में नहीं होना है। वाल्मीकि मंदिर से शुरू जुलूस प्रदर्शन से पहले बैठक हुई। वक्ताओं ने बताया कि स्टॉप किलिंग इस अभियान 2022 पूरे देश में रेमन मैगसेस अवार्ड प्राप्त डॉ. बेजवाड़ा विल्सन के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद भी देश भर में सीवर में मौतों का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। सफाई श्रमिक आज भी मैला ढोने, सीवर टैंक में उतरने को मजबूर हैं। बीते एक माह में 14 लोग सीवर में दम घुटने से मर चुके हैं, लेकिन देश की संसद, विधायिका, मीडिया सब मौन साधे हुए हैं। यह सब मरने वाले लोग एक ही वर्ग से हैं। सफाई श्रमिकों ने आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल सीवर साफाई में कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष विवेक भारती, निर्देश भारती, पप्पू चौधरी, अमनदीप, दीपक, बुधसेन चौधरी, हिम्मत सिंह, रघुवीर, मूलचंद, श्यामू भारती, मीरा देवी, लक्ष्मी, प्रेमवती, रामवती, सगुन, रीता, रीना आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुर्लभ पादप प्रजातियों के संरक्षण की दी जानकारी
Next: तीसरे दिन मिला शारदा नहर में डूबे किशोर का शव

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.