Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • त्रियुगीनारायण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली मेला
  • रुद्रप्रयाग

त्रियुगीनारायण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली मेला

RNS INDIA NEWS 04/09/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। त्रियुगीनारायण में विश्व कल्याण, खुशहाली और रिद्धि-सिद्धि का प्रतीक ऐतिहासिक हरियाली मेला धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शिव-पार्वती विवाह स्थली त्रियुगीनारायण मंदिर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा भगवान विष्णु को हरियाली अर्पित की गई। शनिवार देर शाम तक मंदिर परिसर में पौराणिक रीति रिवाजों और परम्पराओं के साथ मेला आयोजित किया गया। अपनी पारम्परिक वेशभूषा एवं स्थानीय बाध्य यंत्रों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने सामूहिक रूप से जौ की हरियाली की पूजा अर्चा की और इसे भगवान विष्णु को अर्पित किया। पांच सितम्बर सोमवार से मंदिर परिसर में तीन दिवसीय वामन द्वादशी का मेला शुरू होगा। हर साल क्षेत्र में दुर्वा अष्टमी को क्षेत्र की खुशहाली और विश्व कल्याण के लिए त्रियुगीनारायण मंदिर परिसर में हरियाली मेले का आयोजन होता है। शनिवार को देर शाम त्रियुगीनारायण गांव के सभी लोगों द्वारा घरों में उगाई गई जौ की हरियाली को बाध्य यंत्रों के साथ भगवान विष्णु को अर्पित किया गया। पहाड़ी परिधानों से सजी धजी महिलाओं ने धार्मिक मांगलों के बीच भगवान नारायण व हरियाली की पूजा अर्चना की। इसके बाद सभी ग्रामीणों ने एक-एक कर यह हरियाली भगवान को अर्पित किया । इस बीच भगवान के जयकारों के बीच माहौल भक्तिमय बना रहा। मंदिर परिसर में थालियों में हरियाली का सुंदर दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने पूरे गांव में भ्रमण कर एक दूसरे को हरियाली को प्रसाद के रूप में वितरण किया। इससे पहले बीती रात से मंदिर परिसर में महिला मंगल दल से जुड़ी महिलाओं के साथ ही बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा भजन कीर्तन किए जा रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार वामन भगवान ने अवतार लेने से चार दिन पूर्व माता अधिति एवं देव कन्याओं को अपने विराट रूप के दर्शन दिए थे। तब उन्होंने प्रसन्न होकर भगवान को दुर्वा अष्टमी को हरियाली भेंट की थी। तब से यह हरियाली मेला मनाने की परम्परा चली आ रही है। इस मौके पर प्रधान त्रियुगीनारायण प्रियंका तिवारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष आरती देवी, जगन्नाथ प्रसाद ,सूर्य प्रसाद, परशुराम गैरोला, शंकर प्रसाद, सर्वेशनन्द भट्ट, दिवाकर गैरोला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हर्षिल घाटी में सेब तुड़ान के लिए तैयार, रेट तय नहीं
Next: जगदीश चंद्र हत्याकांड में एसएसपी अल्मोड़ा ने घटनास्थल पर किया निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.