Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • हर्षिल घाटी में सेब तुड़ान के लिए तैयार, रेट तय नहीं
  • उत्तरकाशी

हर्षिल घाटी में सेब तुड़ान के लिए तैयार, रेट तय नहीं

RNS INDIA NEWS 04/09/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। हर्षिल घाटी में सेब की फसल तैयार है। इस बार अभी तक उद्यान विभाग सेब की फसल के लिए कोल्ड स्टोरोज का दाम तय नहीं कर पाई है। क्षेत्र में जल्द ही सेब की फसल टूटने वाली है। ऐसे में उचित दाम तय न होने से काश्तकारों की चिंता बढ़ने लगी है। हर्षिल घाटी क्षेत्र में इस बार पिछले वर्षों के मुकाबले ज्यादा सेब उत्पादन की संभावना है। काश्तकारों का कहना है कि पिछले वर्षों तक जहां 20 से 25 हजार मीट्रिक टन सेब का उत्पादन होता आया है, वहीं इस बार 30 हजार मीट्रिक टन सेब उत्पादन का अनुमान है। बागीचों में सेब की फसल तैयार हो चुकी है। आगामी 20 सितंबर से सेब की फसल तुड़ान का सिलसिला शुरू होगा। लेकिन अभी तक सेबों के लिए कोल्ड स्टोरोज के रेट निर्धारित नहीं हुए हैं, जिससे सेब काश्तकार असमंजस में हैं। सेब काश्तकार धराली महेश पंवार, सौरंभ पंवार आदि ने बताया कि विभाग की ओर से सेब की पेटियां तो मुहैया करा दी गई है, लेकिन अभी तक कोल्ड स्टोरेज के रेट नहीं खोले गए हैं। ऐसे में काश्तकारों के पास सेब की खरीद को पहुंचने वाले व्यापारी भी अपने रेट तय नहीं कर पा रहे हैं, जिससे काश्तकारों को आने वाले समय में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिला सहायक उद्यान अधिकारी एनके सिंह ने बताया कि हर्षिल घाटी में सेब तुड़ान के लिए अभी 15 से 20 दिन का समय बचा है। शासन स्तर पर अभी रेट तय नहीं हुए हैं। जल्द ही कोल्ड स्टोरेज के लिए रेट खोल दिए जाएंगे। साथ ही बताया कि सेब काश्तकारों के लिए इस बार 2 लाख 67 हजार पेटियां उपलब्ध हुई हैं, जिसमें से 15 से 20 पेटियां हर्षिल घाटी में भेज दी गई हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नंदाष्टमी पर मांगा मां नंदा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
Next: त्रियुगीनारायण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली मेला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.