Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ब्रिटेन से आगे निकला भारत, महामारी को मात देकर बना विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
  • अंतरराष्ट्रीय

ब्रिटेन से आगे निकला भारत, महामारी को मात देकर बना विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

RNS INDIA NEWS 04/09/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। कोरोना महामारी को मात देकर भारत की अर्थव्यवस्था ने तेज गति से अपना विस्तार किया है। भारत अब ब्रिटेन को पछाडक़र दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। ब्रिटेन पांचवें पायदान से फिसलकर छठे नंबर पर पहुंच गया है। ब्रिटेन इस वक्त जीवन-यापन की लागत बढऩे की वजह से मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे में उसका छठे नंबर पर फिसलना वहां कि सरकार के लिए बड़ा झटका है। कभी ब्रिटिश उपनिवेश रहा भारत 2021 के आखिरी तीन महीनों में ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।
गणना अमेरिकी डॉलर के आधार पर की गई है। इसके अलावा अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकड़े अनुसार, जीडीपी के आंकड़ों के आधार पर भारत ने पहली तिमाही में अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है।
आर्थिक मोर्चे पर ब्रिटेन का फिसलना वहां की आने वाली नई सरकार के लिए जोरदार झटका होगा। ब्रिटेन में कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य जल्द ही प्रधानमंत्री चुनेंगे। ऐसे में नई सरकार के लिए महंगाई और सुस्त अर्थव्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती होगी। दूसरी तरफ एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारतीय इकोनॉमी की विकास दर 7 फीसदी से अधिक रह सकती है।
अगर भारत और ब्रिटेन की इकोनॉमी को डॉलर में देखें, तो आईएमएफ के आंकड़ों के अनुसार, मार्च की तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 854.7 अरब डॉलर थी। वहीं, ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 816 अरब डॉलर थी। आंकड़े बता रहे हैं कि भले ही दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाएं मंदी और महंगाई की मार से परेशान हों, लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था तमाम चुनौतियों के बाद भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
इस सप्ताह जारी पहली तिमाही के जीडीपी के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जून 2022 तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने 13.5 फीसदी की शानदार दर से वृद्धि की। तमाम अनुमान भी भारत से इसी तरह के आंकड़े की उम्मीद कर रहे थे। जून तिमाही के दौरान अमेरिकी जीडीपी में 0.6 फीसदी की गिरावट आई। इससे पहले मार्च तिमाही में अमेरिकी इकोनॉमी का साइज 1.6 फीसदी कम हो गया था।
इससे पहले वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में भारत का सकल घरेलू उत्पाद 4.1 फीसदी की दर से बढ़ा था। पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो 2021-22 के दौरान जीडीपी की ग्रोथ रेट 8.7 फीसदी रही थी। नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस के आंकड़ों के अनुसार, जून 2022 तिमाही में भारतीय इकोनॉमी की ग्रोथ रेट 13.5 फीसदी रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राहुल गांधी लड़ेंगे अध्यक्ष का चुनाव! मनाने की कोशिश में जुटे वरिष्ठ नेता
Next: देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक, बीजेपी सांसद निशिकांत, मनोज तिवारी समेत 9 पर एफआईआर

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.