Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • यूनियन बैंक मदन नेगी में गबन का मामला सामने आने पर खातों की जानकारी को उमड़ी भीड़
  • टिहरी

यूनियन बैंक मदन नेगी में गबन का मामला सामने आने पर खातों की जानकारी को उमड़ी भीड़

RNS INDIA NEWS 03/09/2022
rns featured image new

नई टिहरी। यूनियन बैंक मदन नेगी में लगभग दो करोड़ से अधिक की धनराशि का गबन का मामला सामने आने पर शनिवार को बैंक में अपने खातों की जानकारी लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। बैंक में रिजनल स्तर के अधिकारियों ने शनिवार को भी बैंक में हुये घपले की जांच जारी रखी। यूनियन बैंक के मुख्य प्रबंधक संजय उपाध्याय ने बताया कि जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को जोनल अधिकारियों से परमिशन मांगी गई है। जल्द ही मामले में एफआईआर दर्ज की जायेगी। क्षेत्र में एक मात्र यूनियन बैंक मदन नेगी में गबन की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के ग्रामीण व बाहर रहने वाले लोग अपनी एफडी व सेविंग खातों के पेपर लेकर स्थिति जानने के लिए बैंक पहुंचे। जिनमें से दर्जनों लोग बैंक से मायूस होकर बाहर निकले, जब उन्हें पता चला की उनकी भारी-भरकम धनराशि को गबन कर दिया गया है। भले ही बैंक अधिकारियों से सभी की धनराशि लौटाने का भरोसा दिलाया। कहा कि 15 दिनों के भीतर यथास्थिति ठीक कर ली जायेगी। दौलत सिंह ने बताया कि उनके पिता धूम सिंह के नाम से 18 लाख की एफडी है। जिस पर 12 लाख का लोन लिया गया है। जो उनके पिता ने नहीं लिया है। दादा पदम सिंह ने एसबीआई टिहरी से तीन लाख की धनराशि लाकर यूनियन बैंक मदन नेगी में जमा की, लेकिन पैसा लेकर फर्जी एफडी के दस्तावेज थमा दिये गये।
कुशाल सिंह रावत ने बताया कि तीन लाख रुपये की एफडी के फर्जी कागज दिये गये हैं। उमा देवी ने बताया कि उनकी पांच लाख की एफडी का गबन किया गया है। गणेश चमोली ने बताया कि उनकी 15 लाख की एफडी का गबन किया गया है। आरती चमोली ने बताया कि उनकी 3 लाख की एफडी को गबन कर दिया गया है।

11 साल से बैंक में कार्यरत था कैशियर
यूनियन बैंक मदन नेगी में करोड़ों के गबन का आरोपी कैशियर सोमेश डोभाल लंबे समय से इस बैंक में कार्यरत था। लोगों के बीच उसने काफी तगड़ी पैठ बना रखी थी। स्थानीय लोग जब अपने खातों की इंट्री करवाने या जानकारी लेने आते तो वह उन्हें नेटवर्क की प्राब्लम या फिर इंट्री मशीन खराब होने की बात कह कर टाल देता था। लगभग बीते तीन साल से यह तेजी से लोगों का पैसा गबन कर रहा था।

कैशियर और मैनेजर निलंबित
यूनियन बैंक के मुख्य प्रबंधक संजय उपाध्याय ने बताया कि लगभग 10 दिन पहले एक उपभोक्ता ने रिजनल में शिकायत की थी, कि उनका आरटीजीएस आठ दिन बाद भी नहीं किया गया है। जिस पर जांच शुरू की गई। चंबा के शाखा प्रबंधक ने फौरी जांच के बाद बताया कि कैश में गड़बड़ी नजर आ रही है। जिस पर जांच शुरू की गई तो कैश में लगभग 45 लाख और एटीएम के कैश में 3 लाख की कमी पाई गई।

धीरे-धीरे एफडी व सेविंग खातों में गड़बड़ी सामने आने लगी। फर्जी विड्राल और फर्जी एफडी बनाकर लोगों की भारी भरकम राशि का गबन कैशियर सोमेश डोभाल ने किया। बैंक मैनेजर राहुल शर्मा की लापरवाही भी सामने आई। जिस पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है। कैशियर सोमेश डोभाल गायब चल रहा है। जबकि ब्रांच मैनेजर राहुल शर्मा को रिजनल कार्यालय तलब किया गया है। उन्होंने बताया कि कैशियर ने यह पैसा शायद गैमबलिंग में खर्च किया है। अब तक लगभग दो करोड़ का गबन सामने आया है। गबन की राशि आगे बढ़ने की संभावना है। ग्रामीणों ने बैंक में आकर पैसा जल्द लौटाने की मांग बैंक अधिकारियों से की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्मचारियों ने मांगी गोल्डन कार्ड की सुविधा
Next: एबीवीपी ने भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग उठाई

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.