Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • 159 नशे के इंजेक्शन संग महिला गिरफ्तार
  • नैनीताल

159 नशे के इंजेक्शन संग महिला गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/09/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। नशे के विरुद्ध अभियान में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। पुलिस ने 159 इंजेक्शन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है। एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर पुलिस ने इन दिनों नशे की रोकथाम के लिए गहन चेकिंग अभियान चलाया है। इसके तहत शुक्रवार को एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में टीम ने गफूर बस्ती के आसपास कबाड़ खानों में काम करने वाले व्यक्तियों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को एक महिला संदिग्ध हालत में मिली। तलाशी लेने पर महिला से 159 इंजेक्शन बरामद हुए। जिनमें 103 इंजेक्शन बुप्रेनॉर्फिन और 56 फेनिरामिन कंपनी के मिले। पूछताछ में महिला ने अपना नाम रोशन पत्नी स्व. मोहम्मद याकूब निवासी गफूर बस्ती वनभूलपुरा बताया। आरोपी महिला से 25800 रुपये की नगदी भी बरामद हुई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। टीम में एसआई सुनीता कुंवर, मुन्ना सिंह, अमनदीप सिंह, पुनीता पाठक रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ठेकेदार के हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों में गुस्सा
Next: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.