Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग में झूला पुल के पुनर्निर्माण को लेकर प्रदर्शन
  • टिहरी

देवप्रयाग में झूला पुल के पुनर्निर्माण को लेकर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/09/2022
rns featured image new

नई टिहरी। तीर्थनगरी के जर्जर हो चुके अलकनंदा झूला पुल की सुध नहीं लिए जाने से आक्रोशित नगरवासियों ने क्षेत्रीय विधायक और लोनिवि के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एक सप्ताह में पुल निर्माण का काम शुरू न किये जाने पर आवागमन पूरी तरह ठप किये जाने की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने डीएम और लोनिवि के मुख्य अभियंता को ज्ञापन प्रेषित किया। बुधवार को जर्जर अलकनंदा नदी पर बने झूला पुल को लेकर तीर्थवासियो का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं, बुजुर्गो और युवाओं ने कहा कि झूला पुल जर्जर हो चुका है, लेकिन कोई उनकी सुध नहीं ले रहा है, विरोध में लोगों ने क्षेत्रीय विधायक खिलाफ प्रदर्शन किया गया। वयोवृद्ध राज्य आन्दोलनकारी हरे कृष्ण मिश्रा ने कहा कि जर्जर पुल से सैकड़ों छात्र छात्राएं, करीब 35 गावों की जनता सहित वार्ड संख्या चार में निवासरत लोग प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। दो वर्ष पूर्व लोनिवि ने नये पुल के लिए मकानों का अधिग्रहण भी किया था। पूर्व सभासद अनुसूया मिश्रा ने कहा कि बजट नहीं होने की बात कहने वाले बताये कि संगम के सामने बन रहे झूला पुल के लिए साढ़े चार करोड़ आखिर कहां से आये। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने सभी दलों से अलकनंदा झूला निर्माण के मुद्दे पर एक होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हफ्ते भर में पुल का निर्माण शुरु नहीं होता है, तो पुल के एक छोर पर कांग्रेस धरना-प्रदर्शन के साथ भूख हड़ताल शुरु करेगी। टिहरी पौडी जिले को जोड़ने वाले 82.40 मीटर स्पान के अलकनन्दा झूला पुल के प जर्जर होने पर लोनिवि ने इस साल मार्च में यहां चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए था। डीएम टिहरी के सामने भी बीते पांच जुलाई को तहसील दिवस पर जनता ने इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा था, बाबजूद मामले में शासन-प्रशासन चुप्पी साधे हुये है, जिससे क्षेत्रीय जनता में रोष बना है। प्रदर्शन करने वालों में श्री बदरीश पंडा पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश प्रयागवाल,नगर कांग्रेस अध्यक्ष त्रिवेंद्र रावत ,जगदीश चंद्र आर्य, अनुसूया मिश्रा, यमुना प्रसाद प्यारेलाल, कोटियाल, प्रमोद टोडरिया, राहुल कोटियाल, शोभी डबराल, गायत्री देवी, वसन्ती देवी, माया देवी, प्रीती भट्ट, शैला, प्रीती केमनी, कुसूमी देवी आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेडी युवा नेता की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी
Next: टिहरी में अतिवृष्टि के बाद से 10 गांवों में बिजली संकट

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.