Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन मंत्री को बताई चकराता क्षेत्र की समस्याएं
  • देहरादून

पर्यटन मंत्री को बताई चकराता क्षेत्र की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 01/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। चकराता पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा दिए जाने के लिए मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की मांग रखी। उन्होंने चकराता कैंट से टाइगर फॉल के लिए रोपवे बनाने की मांग की।
हनोल से वापस लौटते हुए बुधवार सुबह पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मंडल अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल के आवास पर कार्यकर्ताओं से वार्ता की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता विवेक अग्रवाल ने मंत्री को चकराता की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने चकराता से त्यूणी नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण करने के साथ ही क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को विकसित किये जाने की मांग की। पूर्व दर्जाधारी टीकाराम शाह ने क्षेत्र के आराध्य महासू महाराज के पावन स्थल हनोल में जागड़ा को राजकीय मेला घोषित करने पर महाराज का आभार जताया। आर्य समाज के अध्यक्ष तीर्थ कुकरेजा ने चकराता कैंट क्षेत्र में पर्यटन मंत्रालय से विकास कार्य कराए जाने की मांग की। मंडल मीडिया प्रभारी मोनित दुसेजा ने चकराता कैंट से टाइगर फॉल के लिए रोपवे बनाने की मांग के साथ ही कैंट क्षेत्र में जनता को हो रही समस्याओं से पर्यटन मंत्री को अवगत कराया। युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश चौहान और महामंत्री नीरज नौटियाल ने टाइगर फॉल और लाखामंडल सड़क चौड़ीकरण करने की मांग रखी। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने चकराता को सिविल क्षेत्र घोषित करने के लिए अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिवहन विभाग ने ओवर लोडिंग के खिलाफ चलाया अभियान
Next: काशीपुर में मां और बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.