Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • रिजर्व बैंक ने शहरी सहकारी बैंकों में साइबर सुरक्षा के लिये पांच सूत्रीय प्रस्ताव रखा
  • अर्थ जगत
  • मुंबई

रिजर्व बैंक ने शहरी सहकारी बैंकों में साइबर सुरक्षा के लिये पांच सूत्रीय प्रस्ताव रखा

RNS INDIA NEWS 26/09/2020
rns featured image new

मुंबई,(आरएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के समक्ष आने वाले साइबर सुरक्षा खतरों से निपटने के लिये पांच- सूत्रीय वाले रणनीतिक दृष्टिकोण ‘गार्ड’ को सामने रखा। रिजर्व बैंक ने अपने दस्तावेज ‘शहरी सहकारी बैंकों की साइबर सुरक्षा के लिये तकनीकी दृष्टिकोण 2020-23’ में कहा कि साइबर घटनाओं और हमलों की संख्या, आवृत्ति तथा प्रभाव हाल के दिनों में कई गुना बढ़ गया है। ये यूसीबी समेत वित्तीय क्षेत्र के मामले में काफी बढ़े हैं। उसने कहा, अत: यह आवश्यक हो गया है कि साइबर हमलों से बचाव, उनकी पहचान, प्रतिक्रिया तथा उनसे उबरने के लिये यूसीबी की साइबर सुरक्षा को विस्तृत बनाया जाये। रिजर्व बैंक के पांच स्तंभों वाले रणनीतिक दृष्टिकोण ‘गार्ड’ में गवर्नेंस ओवरसाइट, यूटाइल टेक्नोलॉजी इन्वेस्टमेंट, उपयुक्त विनियमन एवं पर्यवेक्षण, मजबूत सहयोग और आवश्यक आईटी व साइबर सुरक्षा कौशल विकसित करना शामिल है। आरबीआई ने कहा कि प्रौद्योगिकी दृष्टिकोण दस्तावेज को विभिन्न हितधारकों से विचार प्राप्त करने के बाद औपचारिक रूप दिया गया है। इसका उद्देश्य यूसीबी की साइबर सुरक्षा की क्षमता को बढ़ाना है। दस्तावेज में सुझाये गये 12 विशिष्ट कार्य बिंदुओं में ‘साइबर सुरक्षा पर बोर्ड की अधिक निगरानी, आईटी संसाधनों के बेहतर प्रबंधन व उन्हें सुरक्षित करने में यूसीबी को सक्षम करना, साइबर सुरक्षा से संबंधित नियंत्रणों पर ऑफसाइट सुपरवाइजरी मैकेनिज्म फ्रेमवर्क स्थापित करना आदि शामिल है। इसमें यूसीबी के लिये एक मंच विकसित करना भी शामिल है, ताकि उन्हें सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और व्यावहारिक मुद्दों वर चुनौतियों पर चर्चा करने में मदद मिल सके। आरबीआई ने कहा, ‘‘इस प्रौद्योगिकी दृष्टिकोण दस्तावेज में उल्लिखित कदमों के कार्यान्वयन से शहरी सहकारी बैंकों की साइबर सुरक्षा मजबूत होगी। आरबीआई ने कहा कि यूसीबी और उनके हितधारकों के बीच सक्रिय सहयोग साइबर स्पेस पर किये गये विभिन्न उपायों को साझा करने व समन्वय के लिये आवश्यक होगा। उसने कहा कि बैंकों द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग तेजी से बढ़ा है और अब यह बैंकों की परिचालन रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारुति की वैगनआर के सीएनजी संस्करण की बिक्री का आंकड़ा तीन लाख इकाई के पार
Next: कैंसर जैसी बीमारी का खतरा कम करता है, स्टार फ्रूट के फायदे जान लेंगे तो रोज खाएंगे

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.