Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • अकासा एयर के ग्राहकों की निजी जानकारी लीक, ‘फिशिंग अटैक’ से सावधान रहने के आदेश
  • अर्थ जगत
  • बाजार

अकासा एयर के ग्राहकों की निजी जानकारी लीक, ‘फिशिंग अटैक’ से सावधान रहने के आदेश

RNS INDIA NEWS 29/08/2022
rns featured image new

नई दिल्ली। हाल ही में शुरू हुई एयरलाइन अकासा एयर के डेटा में सेंधमारी की खबर सामने आ रही है। इससे कंपनी के ग्राहकों की पर्सनल जानकारी लीक हुई है। हालांकि इस जानकारी में यात्रा से जुड़ी डिटेल हैकरों के हाथ नहीं लगी है, लेकिन यात्रियों के नाम, जेंडर, ईमेल एड्रेस और फोन नंबर लीक होने की आशंका है।
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि ग्राहकों के ट्रैवल रिकॉर्ड और पेमेंट इनफॉर्मेशन में किसी तरह ही घटना नहीं हुई है। हालांकि कंपनी ने ग्राहकों को हिदायत दी है कि वे किसी भी तरह के फिशिंग अटैक से सावधान रहें क्योंकि उनकी सूचनाएं लीक हुई हैं। पर्सनल जानकारी लीक होने पर फिशिंग अटैक का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि साइबर फ्रॉड में इसका सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। पर्सनल जानकारी के आधार पर ही फ्रॉड करने वाले लोग बैंक से जुड़ी जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं।
बीते सात अगस्त को फ्लाइट सर्विस शुरू करने वाली अकासा एयर ने इस गड़बड़ी के लिए अपने ग्राहकों से माफी मांगी है और खुद ही भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया टीम (सीईआरटी-इन) को इस मामले की जानकारी दी है।
कंपनी की वेबसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार, 25 अगस्त को लॉगइन और साइन-अप सेवाओं को लेकर कुछ अस्थायी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। एयरलाइन ने कहा, इसके चलते अकासा एयर के रजिस्टर्ड यूजर की सूचनाएं मसलन नाम, लिंग, ई-मेल पते और फोन नंबर की सूचनाएं कुछ अनधिकृत लोगों को उपलब्ध हो गईं।
एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि इन जानकारियों के अलावा यात्रा से संबंधित कोई अन्य सूचना या यात्रा रिकॉर्ड और पेमेंट की सूचना उजागर नहीं हुई है। अकासा एयर ने यह भी कहा कि ग्राहकों की सूचनाओं की सुरक्षा उसके लिए सर्वोपरि है। यदि ग्राहकों की इस वजह से कोई असुविधा हुई है, तो इसका हमें खेद है। अकासा एयर पिछले एक दशक में सर्विस शुरू करने वाली पहली एयरलाइन है। इसकी पहली उड़ान का परिचालन मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर 7 अगस्त को हुआ था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्लोबल मार्केट के रुख से भारतीय शेयर बाजार में ब्लडबाथ, रिकॉर्ड निचले स्तर पहुंचा रुपया
Next: टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड टीम की इंजरी लिस्ट में इजाफा, अब ये तूफानी ऑलराउंडर हुआ चोटिल

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.