Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • जेम पोर्टल से ऑनलाइन पूर्ति व भुगतान में आई तेजी
  • अर्थ जगत
  • बाजार

जेम पोर्टल से ऑनलाइन पूर्ति व भुगतान में आई तेजी

RNS INDIA NEWS 29/08/2022
rns featured image new

नयी दिल्ली।  केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (जेम) की प्रगति की समीक्षा की।
समीक्षा में यह रेखांकित किया गया कि अप्रैल 22 के बाद से सभी फिजिकल ऑर्डर में से 95 प्रतिशत से अधिक की डिलीवरी समय पर हुई, विशेषकर उन मामलों में जहां ऑनलाइन पूर्ति और भुगतान जेम के माध्यम से किया गया था।
रविवार को जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि समीक्षा बैठक में कई अन्य बातों के अलावा, जेम के विभिन्न कार्यों के साथ-साथ खरीद और वितरण की समयावधि के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
जेम के माध्यम से सभी प्रकार के लेनदेन (प्रत्यक्ष खरीद, एल1, बोलियां / व्युत्क्रम नीलामी) के लिए समय पर डिलीवरी में लगातार सुधार देखा गया है। मंत्री ने प्रारंभिक लक्ष्यों को फिर से तय करने तथा डिलीवरी के समय में और तेजी लाने के लिए सुविधाओं एवं सरकारी खरीदारों को उनकी जरूरतों के अनुसार उत्पादों का चयन करने के लिए लचीला रुख अपनाने के बारे में विशिष्ट सुझाव प्रस्तुत किए।
श्री गोयल ने जेम पोर्टल पर खरीदारों के सभी लेनदेन की पूर्ति और भुगतान को शुरू से अंत तक ऑनलाइन करने तथा समयसीमा के अनुरूप सामानों की डिलीवरी की निगरानी में सुधार करने का सुझाव दिया।

श्री गोयल ने सभी सार्वजनिक खरीद को जेम जैसे पूरी तरह से ऑनलाइन और पारदर्शी पोर्टल पर लाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि सूक्ष्म और लघु उद्यमों को बढ़ावा देकर बड़े पैमाने की अर्थव्यवस्था और सामाजिक समावेश को प्रोत्साहन दिया जा सके।
बैठक में संभावित मिलीभगत और धोखाधड़ी का पता लगाने और रिपोर्ट करने के लिए एआई–एमएल के उपयोग सहित सरकारी खरीद की कड़ी निगरानी करने और विसंगति का पता लगाने से सम्बंधित जेम की पहल की समीक्षा की गई। श्री गोयल ने ऐसी गतिविधियों में लिप्त खरीदारों और आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई का सुझाव दिया।
विसंगतियों का पता लगाने के अलावा, जेम ने एआई-एमएल के अन्य उपयोग करने की भी योजना बनाई है, ताकि प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके, खरीदारों के लिए उत्पाद के बेहतर सुझाव दिए जा सकें एवं इस प्रकार सार्वजनिक खर्च में बचत सुनिश्चित की जा सके।
जेम द्वारा महत्वपूर्ण तकनीकी उन्नयन की योजना बनाई गई है, ताकि अत्याधुनिक उपयोग के तरीकों को सक्षम किया जा सके और प्लेटफॉर्म पर उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर किया जा सके। मंत्री ने जेम के एमएसएमई समावेश और हर घर तिरंगा अभियान सहित कई अन्य पहलों की सराहना की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कंगना रनौत की इमरजेंसी से रिवील हुआ नए एक्टर का लुक
Next: ग्लोबल मार्केट के रुख से भारतीय शेयर बाजार में ब्लडबाथ, रिकॉर्ड निचले स्तर पहुंचा रुपया

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.