Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पीएसपी परियोजना में स्थानीयों की उपेक्षा से विधायक नाराज
  • टिहरी

पीएसपी परियोजना में स्थानीयों की उपेक्षा से विधायक नाराज

RNS INDIA NEWS 29/08/2022
rns featured image new

नई टिहरी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने टिहरी बांध परियोजना के तहत पांच हजार करोड़ की लागत से निर्माणाधीन एक हजार मेगावाट की पीएसपी परियोजना में रोजगार को लेकर स्थानीय लोगों की उपेक्षा किये जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। कहा कि परियोजना निर्माण में लगी कंपनियां अपने फायदे के लिए बाहर से ट्रेंड व अनट्रेंड वर्करों को ला रही है। युवाओं में इससे रोष बना हुआ है। भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुये विधायक उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में नीति है कि 70 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगारों का काम पर रखा जाय, लेकिन पीएसपी निर्माण में लगी एचसीसी और जीई कंपनी के साथ अन्य सहायक कंपनियों में स्थानीय बेरोगारों की घोर उपेक्षा की जा रही है। छोटे-छोटे कामों के लिए भी रोजगार बाहर से लाकर लोगों को दिया जा रहा है। केंद्रीय लेबर कमिश्नर ने बताया है कि यहां पर मात्र 23 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार दिया गया है। विधायक ने कहा एक तो कंपनियां बाहर से लोगों को रोजगार दे रही हैं। जिससे उन्हें फायदा हो रहा है। उस पर कंपनी में काम करने वाले प्रशिक्षित और अप्रशिक्षितों को मानकों के अनुरूप पूरा वेतन व मजदूरी भी नहीं दी जा रही है। आज रविवार को शिवालिक कंपनी के कर्मचारियों की स्थिति का जायजा लिया, तो पाया कि रहने से लेकर खाने-पीन की व्यवस्थायें मानकों के विपरीत हैं। जिसे देखते हुये कंपनी के ईडी जोशी को एक सप्ताह में स्थिति सुधारने की हिदायत दी हैं। स्थिति न सुधारी गई तो कंपनियों में काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का फिजिकल वेरिफिकेशन कर जायजा लिया जायेगा, कि वास्तविक स्थिति क्या है। इस मामले में डीएम टिहरी को भी अवगत कराकर कर मामले में उचित कार्यवाही को कहा जायेगा। कंपनी में काम करने वाले वर्करों की यथास्थिति को लेकर श्रम विभाग को भी निर्देशित किया जायेगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष टिहरी विजय कठैत, उदय रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख जगतंबा रतूड़ी, अबरार अहमद, तौफीक, भाजपा मीडिया प्रभारी दिनेश भट्ट, नीरज, मौलिक, साक्षी, शिवानी, सुमित, आदर्श आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रजनीकांत ने अपनी 169वीं फिल्म की शूटिंग शुरू की
Next: त्रियुगीनारायण में वामन द्वादशी मेले की तैयारियां शुरू

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अनियमितता मिलने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.