Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मन की बात में बोले पीएम मोदी- ‘देश में बह रही अमृत महोत्सव की अमृत धारा’
  • राष्ट्रीय

मन की बात में बोले पीएम मोदी- ‘देश में बह रही अमृत महोत्सव की अमृत धारा’

RNS INDIA NEWS 28/08/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से ‘मन की बात’ के 92 वें एपिसोड में कई विषयों पर देशवासियों से सीधा संवाद किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने अमृत महोत्सव, अमृत सरोवर अभियान, डिजिटल इंडिया और ग्रामीण भारत की सफलता की कहानियों का जिक्र करते हुए देशवासियों से अगले महीने शुरू हो रहे पोषण अभियान से जुडऩे की अपील की है। रेडियो कार्यक्रम मन की बात की शुरुआत 2014 में हुई थी। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की जानकारी शनिवार को खुद ट्वीट करके दी थी।
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में अमृत महोत्सव को काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देश की जनता ने तिरंगा यात्रा को भी सफल बनाया है। इस समय देश में अमृत महोत्सव की अमृत धारा बह रही है। पीएम मोदी ने कहा कि देशभक्ति का जज्बा देखने को मिल रहा है। जब बात देश पर आई तो सभी लोग एकजुट हो गए। मुझे अमृत महोत्सव और तिरंगा यात्रा को लेकर कई पत्र मिले हैं।

पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने 4 महीने पहले अमृत सरोवर की बात की थी। इसे लेकर जिला और ब्लॉक स्तर तक में सभी लोग जुट गए। जल सर्वोत्तम औषधि और पालनहार है। तेलंगाना में भी एक सरोवर को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जा रहा है।’ पीएम मोदी ने कहा कि अमृत सरोवर के कारण आसपास जलस्तर बढ़ा है। जानवरों के लिए पानी भी उपलब्ध हुआ है। उन्होंने इस दौरान तेलंगाना के वारंगल, मध्य प्रदेश के मंडला और उत्तर प्रदेश के ललितपुर में बनाए जा रहे अमृत सरोवर का उदाहरण दिया।
पीएम मोदी ने कहा, ‘मेरा, आप सभी से और खास कर मेरे युवा साथियों से आग्रह है कि आप अमृत सरोवर अभियान में बढ़-चढक़र के हिस्सा लें और जल संचय और जलसंरक्षण के इन प्रयासों को पूरी की पूरी ताकत दें, उसको आगे बढ़ाएं।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना ट्रायल के किसी को इतने वक्त तक बंदी बनाकर रखना ठीक नहीं : सुप्रीम कोर्ट
Next: ग्रेड वेतन कम करने पर अभियंताओं ने जताया आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
  • कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को नेपाल में मिला डोटी रत्न पुरस्कार
  • बियरशिबा विद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी प्रदर्शनी; विद्यार्थियों की प्रतिभा ने किया प्रभावित
  • श्रावणी मेला और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • भटकी महिला को अल्मोड़ा पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया
  • रिश्तेदारी में गए परिवार के घर लाखों की चोरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.