Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • पंजाब
  • गाड़ियों के सर्टिफिकेट बनाने में आ रही थीं मुश्किलें, ट्रांसपोर्ट मंत्री ने उठाया यह कदम
  • पंजाब

गाड़ियों के सर्टिफिकेट बनाने में आ रही थीं मुश्किलें, ट्रांसपोर्ट मंत्री ने उठाया यह कदम

RNS INDIA NEWS 27/08/2022
default featured image

चंडीगढ़।  पंजाब में पुराने वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने और पासिंग के काम के दिनों-दिन बढ़ रहे बोझ को घटाते हुए परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने राज्य के सभी 11 पदों पर मोटर वाहन इंस्पेक्टरों (एम.वी.आई.) की तैनाती कर दी है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य के 23 जिलों में 11 आर.टी.एज. के अधीन केवल 4 एम.वी.आई. ही पुराने वाहनों को फिटनेस सर्टीफिकेट जारी करने और पासिंग का काम संभाल रहे थे। इससे आर.टी.ए. दफ्तरों में काम की चाल सुस्त होने के कारण फाइलों के ढेर लगे होने की खबरें मिल रही थीं। काम के बोझ को घटाने और ज्यादा पारदर्शिता लाने के लिए विभाग में अंदरूनी प्रबंध करते हुए पंजाब रोडवेज से स्टाफ लेकर एम.वी.आई. के सभी पदों पर अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब 11 आर.टी.एज. कार्यालयों के अधीन 11 एम.वी.आई. काम करेंगे और इन पदों पर विभाग के मेहनती अधिकारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को विभाग की सेवाओं की तुरंत डिलीवरी मिल सकेगी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पहले तैनात अधिकारियों के अलावा अब एम.वी.आई. प्रीतइन्दर अरोड़ा जिला फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा और मानसा का काम देखेंगे, जबकि एम.वी.आई. सुखविन्दर सिंह जिला फाजिल्का और फिरोजपुर, एम.वी.आई. मैरिक गर्ग जिला लुधियाना, एम.वी.आई. गुरिन्दर सिंह जिला जालंधर और कपूरथला, एम.वी.आई. लीला सिंह जिला गुरदासपुर, एम.वी.आई. मधु पुष्प जिला पठानकोट, एम.वी.आई. नवदीप सिंह जिला अमृतसर और तरनतारन और एम.वी.आई. जसप्रीत सिंह जिला संगरूर, मलेरकोटला और बरनाला का काम देखेंगे।  मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुन्य सहनशीलता पर ज़ोर देते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बिल्कुल भी बख़्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को पुनः सचेत किया कि वह ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश के 49वें सीजेआई बने जस्टिस यूयू ललित, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
Next: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना हेतु 300 प्रतिभागियों का चयन

Related Post

default featured image
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

हारे अपनी सीट फिर भी मोदी सरकार में बने मंत्री, कांग्रेस से आए रवनीत सिंह बिट्टू पर भाजपा ने खेला दांव

RNS INDIA NEWS 09/06/2024 0
default featured image
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

खौफनाक वारदात, पेट्रोल डालकर पति-पत्नी को लगाई आग

RNS INDIA NEWS 02/03/2024 0
default featured image
  • पंजाब

दहेज को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/03/2024 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.