Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाजपा नेता दीपक टंडन ने की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग
  • हरिद्वार

भाजपा नेता दीपक टंडन ने की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग

RNS INDIA NEWS 27/08/2022
default featured image

हरिद्वार। खन्ना नगर गोलीकांड के पीड़ित भाजपा नेता एवं खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य दीपक टंडन ने सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रैस क्लब में प्रैसवार्ता के दौरान दीपक टंडन ने कहा कि हमले के बाद से ही उनका पूरा परिवार दहशत में है। आरोपियों की और से उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें धमकाया भी जा रहा है। दीपक टंडन ने पूरे मामले में पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। ऐसे में उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। दीपक टंडन ने कहा कि पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन पर है। उन्हें आशंका है कि जेल से छूटने के बाद आरोपी उनके साथ फिर से कोई षड़यंत्र रचकर झगड़ा कर सकते हैं। ऐसे में यदि उन्हें कुछ हो जाता है तो उनके परिवार का क्या होगा। इसको देखते हुए पुलिस को उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करानी चाहिए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। टंडन ने पूरे मामले में आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण की आशंका भी जताई और कहा कि जिस प्रकार आरोपी जल्दी जल्दी जमानत पर छूट रहे है। ऐसे में राजनीतिक संरक्षण की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। गौरतलब है कि बीती 6 अगस्त को खन्ना नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के ही दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद दीपक टंडन के घर पर फायरिंग की गयी थी। जिसमें दीपक टंडन की और से कई लोगों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया गया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पत्रकार वार्ता के दौरान दीपक टण्डन की माता और पत्नि भी मौजूद रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्टोन क्रशर की डकैती में सरगना सहित तीन गिरफ्तार
Next: 7.08 ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

तारा बाबा महाराज की यात्रा का संतों ने किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती
  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.