Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बेटियों की शिक्षा को समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए : शिक्षा निदेशक
  • देहरादून

बेटियों की शिक्षा को समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए : शिक्षा निदेशक

RNS INDIA NEWS 27/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित समारोह में 50 छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बेटियों की शिक्षा के लिए समाज के हर वर्ग के सक्षम व्यक्ति का आगे आने की सलाह दी। शुक्रवार को शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने कहा कि 21वीं सदी महिलाओं की सदी है। महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। लेकिन आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग में अभी भी बेटियों की शिक्षा के प्रति जागरूकता की कमी है। अक्सर आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोग बेटियों को उच्च शिक्षा देने से कतराते हैं। कहा कि ऐसी बेटियों की शिक्षा के लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों में प्रतिभा की कमी नहीं होती है। जरूरत उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए उचित संसाधन मुहैया कराए जाने की है। उन्होंने एसजीआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. रविंद्र सैनी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानाचार्य की ओर से समाज के हर वर्ग की बेटियों को शिक्षित करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। समाज के अन्य लोगों को भी इस अभियान में शामिल होना चाहिए। उच्च शिक्षित बेटियां ही आदर्श समाज का निर्माण करती हैं। बेटियों के शिक्षित होने से ही भविष्य की पीढ़ी संस्कारवान होती है। समारोह में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में योगदान देने वाली शायरी गैरोला और सुनीता रावत को सम्मानित किया गया। इस दौरान जयंत कुमार सिंह, मान सिंह कुशवाहा, आलोक बिजल्वाण, अलका, हेमा, विभा, इनायत, संजय गैरोला, कुलदीप जोशी, सत्यपाल चौहान, संजीदा, नैना, अंशु, नौशाद, दीपक, अर्चना, शिवानी, मेघा, नफीसा, रूबी, धारा सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच दिन से लापता छात्र को पुलिस ने उसकी मां को सौंपा
Next: सीएम धामी ने एम्स में नवनिर्मित पीडियाट्रिक आईसीयू का किया शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.