Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम धामी ने एम्स में नवनिर्मित पीडियाट्रिक आईसीयू का किया शुभारंभ
  • देहरादून

सीएम धामी ने एम्स में नवनिर्मित पीडियाट्रिक आईसीयू का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 27/08/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में बच्चों की गंभीर बीमारियों का इलाज हो सकेगा। शुक्रवार को एम्स में नवनिर्मित पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स की आधुनिकतम चिकित्सा सेवाओं से उत्तराखंड ही नहीं बल्कि समीपवर्ती प्रदेशों के मरीजों को भी उपचार मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एम्स संस्थान उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों के विकास में भी अपनी महती भूमिका निभाएगा। शुक्रवार को एम्स के बाल रोग विभाग के 16 बेड के पीडियाट्रिक पल्मोनरी एवं इन्टेंसिव केयर यूनिट का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एम्स ऋषिकेश उत्तराखंड ही नहीं उत्तरप्रदेश, हिमाचल आदि राज्यों के मरीजों के सफल उपचार का सबसे प्रमुख केंद्र है, जहां लोगों को विश्वसनीय इलाज मिलता है। उन्होंने बताया कि एम्स चिकित्सा क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य करने के साथ ही हररोज हजारों लोगों को ओपीडी सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। सीएम ने ऊधमसिंहनगर में एम्स के कुमाऊं कैंपस की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। कुमाऊं में एम्स के सेटेलाइट सेंटर की स्थापना के लिए राज्य सरकार ने एम्स ऋषिकेश को निशुल्क भूमि उपलब्ध कराई है, जिससे कुमाऊं मंडल व यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों के मरीजों को चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सके। सीएम ने कहा कि राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में हमारे लिए चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना चुनौती साबित हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य में चिकित्सा क्षेत्र में एम्स संस्थान संरक्षक की भूमिका निभाएगा। एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि एम्स ऋषिकेश का कुमाऊं कैंपस जल्द ही कुमाऊं मंडल के लोगों को सुपरस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराएगा। इसके लिए ऊधमसिंहनगर में एम्स के सेटेलाइट सेंटर का कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा। संस्थान में पीडियाट्रिक पल्मोनरी एवं इन्टेंसिव केयर यूनिट के शुभारंभ होने से मरीजों के साथ-साथ डीएम कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को भी मदद मिलेगी। निदेशक प्रो. मीनू सिंह, डीन प्रो. मनोज गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव मित्तल व डीन एग्जाम प्रो. जया चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री धामी, वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, वन मंत्री सुबोध उनियाल और मेयर अनीता ममगाईं को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

नई यूनिट में कुल 16 बेड की सुविधा :   पीडियाट्रिक पल्मोनरी एंड इन्टेंसिव केयर यूनिट में बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो. नवनीत बट ने बताया कि इस नई यूनिट में कुल 16 बेड की सुविधा है। यूनिट में एक माह से अधिक और 18 साल से कम उम्र के उन बच्चों को भर्ती करने की सुविधा है, जो विभिन्न प्रकार की गंभीर किस्म की बीमारियों से जूझ रहे हैं। नई यूनिट में 8 इन्टेंसिव केयर बेड, 6 हाई डिपेन्डेंसी यूनिट (एचडीयू) बेड और 2 आइसोलेशन बेड हैं।

ये रहे मौजूद:  कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो. एनके भट, प्रो. सोमप्रकाश बासू, प्रो. बीके बस्तिया, उपनिदेशक प्रशासन अच्युत रंजन मुखर्जी, डॉ. मधुर उनियाल, डॉ. मनीषा नैथानी, वित्त सलाहकार ले.कर्नल सिद्धार्थ, फैकल्टी और अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेटियों की शिक्षा को समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए : शिक्षा निदेशक
Next: इस्लामिक जिहाद नेता बासम अल-सादी के खिलाफ अभियोग दायर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.