Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्र-छात्राओं को मार्शल आर्ट का दिया प्रशिक्षण
  • देहरादून

छात्र-छात्राओं को मार्शल आर्ट का दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 27/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। महिला समानता दिवस पर सरदार महिपाल राजेंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मार्शल आर्ट का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसके साथ ही महिला समानता विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कॉलेज के चेयरमैन में अनिल सिंह तोमर ने कहा कि समानता एक सुंदर सुरक्षित समाज की वह नींव है जिस पर विकास की इमारत खड़ी होती है। कहा कि कल का समाज कैसा होगा यह आज के युवा ही तय करेंगे। ऐसे में महिलाओं को लेकर सामाजिक पूर्वाग्रहों को तोड़ने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। समाज महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग से मिलकर बना है। दोनों के विकास से ही समाज का विकास संभव है। अंतर्राष्ट्रीय कोच स्वाति तोमर ने जूडो कराटे, मार्शल आर्ट के माध्यम से छात्र छात्राओं को आत्मरक्षा के अनेक गुर सिखाए। महिलाओं को समाज में आत्मनिर्भर बनने और समाज में समान रूप से सहभागी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डा. रेनू गुप्ता ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समानता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेटियों को समाज में समान अधिकार प्राप्त हैं, लिहाजा बेटियों को शिक्षा के समान अधिकार दिए जाने चाहिए। कार्यक्रम प्रभारी प्रियंका चौहान ने कहा कि महाविद्यालय में जूडो कराटे, मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कराने का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा को जागरूक करना है। इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है। इसके साथ ही भेदभाव, दुष्कर्म, एसिड अटैक्स, भ्रूण हत्या जैसे कई मुद्दों पर जागरूकता फैलाना भी है। इस दौरान डा. रवि कुमार, मनोज चौहान, इंदिरा, दीक्षिता, पूनम चौहान, गंभीर सिंह चौहान, रितेश चौहान, रितिका चौहान, प्रियंका तोमर, किरण चौहान, सुनीता, मोनू कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीटें घटाए जाने पर छात्रों ने दिया धरना
Next: युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.