Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सीटें घटाए जाने पर छात्रों ने दिया धरना
  • पौड़ी

सीटें घटाए जाने पर छात्रों ने दिया धरना

RNS INDIA NEWS 27/08/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के परिसरों में विभिन्न विभागों में संचालित हो रहे विषयों की सीटें घटाए जाने पर छात्रों में रोष है। छात्रों का कहना है कि विवि ने प्रत्येक विभाग में सीटों की संख्या पिछले वर्षों की अपेक्षा काफी घटा दी हैं। जिनकी संख्या करीब 1500 से अधिक है। कहा इतने बड़े स्तर पर सीटें कम किया जाना छात्र हितों के साथ कुठाराघात है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध स्वरूप छात्रम संगठन ने शुक्रवार को प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति सचिवालय गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रति कुलपति से वार्ता करने पहुंचे पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी, सुजीत गैरोला, दिव्या राणा, शानू, रजत, आयुष रोहित पुंडीर आदि ने कहा कि विभिन्न विषयों में सीटें घटाया जाना छात्रों के भविष्य के साथ कुठारघात है। कहा यदि सीटों को पूर्व की तरह नहीं किया गया तो छात्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के शैक्षणिक सत्र में बीएससी रसायन विज्ञान, गणित, भौतिकी में पूर्व की अपेक्षा करीब आधी सीटें कम कर दी गई हैं। जबकि एमएससी में भी प्रत्येक विषय में सीटें घटा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि विवि लगातार छात्रों को भड़काने का काम कर रहा है। विवि के प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट एवं मुख्य नियंता प्रो. बीपी नैथानी ने उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह सीटें कम किए जाने के निर्णय को वापस लेने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि जब तक इस संदर्भ में ठोस निर्णय नहीं मिल जाता उनका धरना प्रदर्शनी जारी रहेगा। प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट ने कहा कि न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत सीटों को डायवर्ट किया गया है। कहा कि छात्र कोर सब्जेक्ट की सीटों को देख रहे हैं जबकि इसमें एडिशनल सीटें अलग से हैं। उन्होंने कहा कि पीजी के कुछ विषय ऐसे हैं जिसमें वर्षों से निर्धारित सीटों पर प्रवेश नहीं होते हैं और सीटें खाली रह जाती हैं उनमें तीन सालों का इंटेक देखकर ही सीटें कम की गई हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 12 साल से मुआवजे को भटक रहा प्रभावित परिवार
Next: छात्र-छात्राओं को मार्शल आर्ट का दिया प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.