Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 27/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। डाकपत्थर निवासी एक महिला ने एक युवक पर अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डालकर ब्लैक मेलिंग करने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने सहित कई संगीन आरोप लगाये हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। विकासनगर कोतवाली पुलिस को डाकपत्थर निवासी महिला ने तहरीर दी। तहरीर में महिला ने बताया कि राजेश शर्मा उर्फ राजू निवासी गुरुद्वारा डाकपत्थर से उन्होंने बीस हजार रुपये उधार लिए थे। दावा किया रकम को वापस लौटा दिया गया। आरोप लगाया कि आरोपी ने एक कोरे चेक पर उसके पति और उससे हस्ताक्षर लिए थे। आरोप है कि अब आरोपी उसी चेक को लेकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। आरोप लगाया कि उनके पति जब रात्रि ड्यूटी पर जाते हैं तब आरोपी कई बार उनके घर में रात को घुसा। आरोप है कि आरोपी ने ऐप के जरिये उसके अश्लील वीडियो तैयार किये हैं। जिसे वह इंटरनेट पर डालकर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा है। बताया कि आरोपी बार बार उसे शारीरिक सबंध बनाने की धमकी दे रहा है और उसके साथ छेड़खानी भी की है।कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि महिला एसआई नीमा रावत को जांच सौंपी गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र-छात्राओं को मार्शल आर्ट का दिया प्रशिक्षण
Next: हत्या प्रयास मामले में दोषी को 7 वर्ष का कठोर कारावास

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.