Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरखेत गांव में टूटने लगी अपनों के मिलने की उम्मीद
  • देहरादून

सरखेत गांव में टूटने लगी अपनों के मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 24/08/2022
rns featured image new

देहरादून। सरखेत गांव में मलबे में दबे पांच लोगों का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल पाया। जिस घर में पांच लोग दबे थे उसकी खुदाई आंगन तक हो चुकी है, लेकिन मलबे में दबे लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया। ऐसे में परिजनों की उम्मीद टूटने लगी है। अब बुधवार को घर के पास की क्यारियों में जमा मलबा में खोजबीन होगी।

सरखेत गांव में पांच लोग मलबे में दब गए थे। सोमवार सुबह से यहां मलबे में दबे लोगों की खोजबीन चल रही है। दो पोकलेन मशीनों से मलबे की खुदाई चल रही है। जिस घर में लोग दबे थे, खुदाई में उस घर के बाथरूम वाला हिस्सा बचा हुआ है। बाकी पूरा घर बह रखा है। जब से खुदाई चल रही है तब से परिजनों ने टकटकी लगा रखी है। अपनों के दर्शन के लिए परिजन बेचैन हैं, लेकिन अब उनकी उम्मीदें भी टूटने लगी हैं। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने बताया कि घर के आंगन तक खुदाई हो चुकी है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया। जिस घर में लोग दबे थे, वह पूरी तरह बह रखा है। सिर्फ बाथरूम वाला हिस्सा बचा हुआ है। अब बुधवार को घर के पास की क्यारियों में जमा मलबे को हटाया जाएगा।

छमरोली गांव पहुंची राहत सामग्री
सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने समाचार एजेंसी आरएनएस को  बताया कि आपदा से छमरोली गांव में भी नुकसान हुआ है। सोमवार को सरखेत की तरफ से गांव तक पहुंचने की कोशिश की गई, लेकिन गांव के लिए रास्ता नहीं था। मंगलवार को टीम मसूरी से होकर छमरोली पहुंची है। वहां कुछ लोगों को आर्थिक सहायता के साथ ही खाद्यान्न सामग्री बांटी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जान जोखिम में उम्‍मीद की किरण लेने निकला सूरज
Next: शीशमबाड़ा प्लांट में नहीं सुलझा विवाद, शहर की सफाई पर संकट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.