Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मलबे में दबी बुजुर्ग महिला का शव चौथे दिन बरामद
  • पौड़ी

मलबे में दबी बुजुर्ग महिला का शव चौथे दिन बरामद

RNS INDIA NEWS 24/08/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर तहसील के डागर पट्टी के कोठार गोदी में शनिवार को भूस्खलन की चपेट में आए 14 कमरों के आवासीय भवन के मलबे में दबी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव चौथे दिन बरामद किया गया। प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम की ओर से यहां घटना के दिन से ही महिला की तलाश जोरों से की जा रही थी। मंगलवार को दोहपर बाद करीब एक बजे महिला का शव मलबे से निकाला गया। एसडीएम कीर्तिनगर सोनिया पंत ने बताया कि मलबे में दबी महिला का शव बरामद कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर तहसीलदार सुनील राज ने बताया कि ग्राम गोदी कोठार में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के विस्थापन के सम्बन्ध में समिति गठित की गई है। कहा क्षेत्र में तीन भवन पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त होकर जमीदोंज हो गए थे। आवासीय भवनों के पूर्णतः क्षतिग्रस्त होने तथा असुरक्षित होने के दृष्टिगत प्रभावित परिवारों का पुनर्वास विस्थापन हेतु गठित टीम द्वारा स्थलीय जांच एवं भू-गर्भीय सर्वेक्षण का कार्य भी करवाया गया। साथ ही प्रशासन की ओर से ग्राम कोठार में अतिवृष्टि से हुई क्षति से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित कराई गई। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों के आवासीय भवन खतरे की जद में होने के कारण परिवारों को अस्थाई रूप से शिफ्ट किया गया है। कहा क्षेत्र में जिन तीन परिवारों के भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे उन्हें प्रति परिवार एक लाख, एक हजार नौ सौ रूपए की धनराशि निर्गत कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सगे भाइयों पर गैंगस्टर ऐक्ट में मुकदमा दर्ज
Next: जंगल में क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.