Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • एसडीएम की अभद्रता को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
  • रुद्रप्रयाग

एसडीएम की अभद्रता को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 22/08/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के बेरोजगारों द्वारा अग्निवीर भर्ती के दौरान पौड़ी एसडीएम द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं युवाओं के साथ अभद्रता को लेकर कांग्रेसियों ने मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तानाशाह सरकार व प्रशासन के खिलाफ कांग्रेसी लामबंद होंगे। इस दौरान उन्होंने पौड़ी प्रशासन का पुतला भी दहन किया। मुख्यालय स्थित बस अड्डे में कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि अग्निवीर भर्ती में युवाओं के प्रमाण पत्र के नाम पर प्रशासन उनको प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने पौड़ी एसडीएम द्वारा यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नितिन बिष्ट से अभद्रता व गाली गलौच की घोर निंदा की है। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश सरकार के राज में अफसर निरंकुश हो रहे हैं। युवाओं के साथ ही प्रमुख राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ ही अफसर अभद्रता पर आमदा हो रहे हैं। जबकि कांग्रेस के उक्त सदस्य युवाओं की मदद करने पहुंचे थे। कांग्रेसियों ने कहा कि यदि शीघ्र एसडीएम पौड़ी को तत्काल न हटाया गया तो कांग्रेसी एकजुट होकर उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बंटी जगवाण, जिपं सदस्य नरेंद्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता सूरज सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र झिंक्वाण, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी माधो सिंह नेगी, पूर्व नगर अध्यक्ष महावीर पंवार, सेवा दल की सदस्य लक्ष्मी नेगी, राय सिंह बिष्ट, चंद्रकांत गैरोला, नरेश नौटियाल, दीपक भंडारी, सुभाष कुमार, रवीन्द्र, वीरपाल सिंह नेगी, हरीश, सलमान खुर्शीद, जसपाल भारती, त्रिलोक, प्रेम बिष्ट, गोकुल लाल, राकेश सिंह आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम सम्मान निधि योजना के लम्बित प्रकरण करें शीघ्र हल: डीएम
Next: रुद्रप्रयाग डीएम ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.