Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • अभद्रता करने वाले कर्मचारी को किया जाए बाहर
  • रुद्रप्रयाग

अभद्रता करने वाले कर्मचारी को किया जाए बाहर

RNS INDIA NEWS 22/08/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन की विभिन्न समस्याओं को लेकर तिलवाड़ा में बैठक आयोजित की गई। शाखा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिंधवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वप्रथम आय-व्यय पर चर्चा की गई। इसके बाद वक्ताओं ने कहा कि कार्यालय में तैनात एक उपनल के कनिष्ठ अभियंता द्वारा संगठन के पदाधिकारियों के साथ अभद्रता की गई है। इस मामले की सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने घोर निंदा की। कहा कि एक सप्ताह के भीतर उक्त कर्मचारी को जनपद से बाहर किया जाए साथ ही समस्त कार्य अभिलेखों की जांच की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो शाखा कार्यालय में संगठन धरना देने के लिए बाध्य होगा। इसके लिए अलग से कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा।

धरना प्रदर्शन होने की स्थिति में प्रशासन, प्रबंधक पक्ष व अधिशासी अभियंता स्वयं जिम्मेदार होंगे। साथ ही मांग की गई कि उपनल के माध्यम से तैनात कनिष्ठ अभियंता द्वारा कर्मचारियों की सीआर न भरी जाए, इसके लिए अधिष्ठान में लिपिक को जिम्मेदारी दी जाए जो समस्त कर्मियों के कार्य व्यवहार से परिचित है। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। वेतन समय पर दिया जाए। बैठक में शाखा सचिव अमित शर्मा सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग डीएम ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Next: नो इंट्री टाइम में बेखौफ चल रहे हाईवे पर भारी वाहन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.