Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्व्यवहार करने पर एसडीएम को निलंबित करने की मांग
  • टिहरी

दुर्व्यवहार करने पर एसडीएम को निलंबित करने की मांग

RNS INDIA NEWS 22/08/2022
rns featured image new

नई टिहरी। एसडीएम पौड़ी के युवक कांग्रेस के नेता नितिन बिष्ट और बेरोजगार नौजवानों के साथ किए गए दुर्व्यवहार और अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के विरोध में कांग्रेसजनों ने शहीद स्मारक पर सांकेतिक उपवास किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम को निलंबित करने की मांग की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में यहां के नौजवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज उन्हीं नौजवानों को सरकार की शह पर नौकरशाह अभद्र व्यवहार, गाली गलौज कर मारने-पीटने की धमकी देने जैसे कृत्य कर रहे हैं। जिसकी जितनी भी निंदा की जाय कम है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल एवं प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुशर्रफ अली ने कहा कि जहां एक ओर पूरे प्रदेश का बेरोजगार नौजवान दर-दर की ठोकरें खा रहा है। डबल इंजन की सरकार ने युवाओं को हताश करने का काम किया है। आज डबल इंजन की सरकार में युवाओं के साथ अधिकारी मनमाना दुर्व्यवहार कर रहे हैं। जिससे बेरोजगार युवाओं पूरी तरह से हतोत्साहित हो रहे हैं। कांग्रेसियों ने एसडीएम आकाश जोशी को निलंबित करने की मांग करते हुए कहा कि अधिकारियों को युवाओं के प्रति यह रवैया बिल्कुल असहनीय है। प्रदेश सरकार ऐसे एसडीएम को तत्काल निलंबित कर कड़ी कार्रवाई करे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सदस्य पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र चंद रमोला, पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज राणा, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव लखबीर सिंह चौहान, टिहरी विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल ,जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह कोहली, नफीस खान रोशन नौटियाल आदि कांग्रेसियों ने कहा कि बेलगाम नौकरशाहों पर प्रदेश सरकार नकेल कसे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अग्निवीर भर्ती योजना पर मंत्री सतपाल महाराज ने दर्ज कराई आपत्ति
Next: हिस्ट्रीशीटर के घर छापामारी कर पुलिस ने बरामद की अंग्रेजी व देशी शराब

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.