Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • टायर फटने से बाइक से टकराई कार, तीन भाइयों की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

टायर फटने से बाइक से टकराई कार, तीन भाइयों की मौत

RNS INDIA NEWS 22/08/2022
rns featured image new

भदोखर थाना क्षेत्र के दूलागंज के निकट हुआ दर्दनाक हादसा

रायबरेली (आरएनएस)। भदोखर थाना क्षेत्र में प्रतापगढ-जौनपुर हाईवे पर रविवार की सुबह दूलागंज के निकट टायर फटने के कारण अनियंत्रित कार सामने से आ रहे बाइक सवारों से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चचेरे भाई ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। रविवार सुबह करीब नौ बजे भदोखर क्षेत्र के पूरे भुवनशाह मजरे ताला गोपाल पुर निवासी सुभाष चन्द्र, हरिश्चंद्र पुत्रगण स्व मेड़ीलाल और राजकुमार पुत्र स्व विश्राम एक ही बाइक से सलोन की ओर से वापस घर लौट रहे थे। दूलागंज के निकट रायबरेली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार का अगला टायर अचानक फट गया।
चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका। उसी वक्त सामने से आ रहे बाइक सवार तीनों युवकों को कार से टक्कर लग गई। हादसे में सुभाष चंद्र और हरिश्चंद्र की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजकुमार ने जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी। कार पर सवार दोनों लोग सुरछित बच गए। पुलिस ने दोनों गाडिय़ों को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक यशकांत ने बताया कि कार का टायर फटने से हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है। कार में चालक और परीक्षा देने जा रहा छात्र सवार था। दोनों लोग सुरक्षित हैं। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

गांव में मचा कोहराम
सुभाष चंद्र और हरिश्चंद्र दोनो सगे भाइयों एवं चचेरे भाई राजकुमार की एक साथ मौत होने पर गांव में कोहराम मचा हुआ है। तीनों लोग राजगीर का काम कर परिवार चलाते थे। वे काम के सिलसिले में ही सलोन गए थे। तीन लोगों की एक साथ मौत होने से गांव में मातम का माहौल है। हादसे में जान गवाने वाले तीनों युवक बहुत व्यवहार कुशल थे। उनके घरों पर सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिजोरम के सीएम की बेटी ने डॉक्टर को मारा थप्पड़, मुख्यमंत्री ने मांगी माफी
Next: शाही सवारी 22 अगस्त को : भगवान श्री महाकाल छ: स्वरूपों में भक्तों को देंगे दर्शन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.