Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • सूखीढांग में मलबा गिरने से पांच घंटे बंद रहा एनएच
  • चम्पावत

सूखीढांग में मलबा गिरने से पांच घंटे बंद रहा एनएच

RNS INDIA NEWS 21/08/2022
rns featured image new

चम्पावत। सूखीढांग के समीप मलबा गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग पांच घंटे बंद रहा। इधर स्वाला में भी सड़क में मलबा गिर गया। इससे यहां एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी। सड़क बंद होने से सैकड़ों यात्री जाम में फंस गए। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऑलवेदर रोड के लगातार बंद होने से चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऑलवेदर रोड चम्पावत और पिथौरागढ़ के लोगों के लिए लगातार मुसीबत बन रही है। रविवार को एनएच में एक बार फिर से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक सूखीढांग के समीप आठवां मील के पास एनएच में तड़के चार बजे बड़ी मात्रा में मलबा और पेड़ गिर गए। इससे यहां से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इसके करीब एक घंटे बाद स्वाला के समीप भी पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क में गिर गया। एनएच खंड ने दोनों स्थानों से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। स्वाला में करीब एक घंटे के बाद सुबह छह बजे मलबा हटा लिया। लेकिन सूखीढांग में एनएच में गिरे मलबे और पेड़ हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यहां सुबह करीब पौने दस बजे किसी तरह से मलबा और पेड़ हटाया जा सका। इसके बाद यहां से वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। सड़क बंद होने से सैंकड़ों वाहन और यात्री जाम में फंस गए। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध निर्माण रोकने की मांग पर सभासदों का धरना 28 वें दिन भी रहा जारी
Next: दीया चौधरी ने जीती एकल अंडर 14 गर्ल्स टेनिस की नेशनल सीरीज

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.