Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • चोरी की 6 बाइकों के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी

चोरी की 6 बाइकों के साथ आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/08/2022
rns featured image new

पौड़ी। पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 6 बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी लॉकडाउन में बेरोजगार हो गया था और बाइक चोरी करने लगा। शुक्रवार को पौड़ी कोतवाली में चोरी का खुलासा करते हुए एएसपी शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि बीते 11 जुलाई को ईटीसी निवासी सचिन और 9 अगस्त को सतपाल धर्मशाला मोहल्ला निवासी मनोज रावत ने बाइक चोरी की शिकायत पौड़ी कोतवाली में की थी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोतवाल विनोद गुसाईं ने जांच के लिए दो टीमें बनाई। बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने करीब 50 सीसीटीवी फुटेज की मदद से सफलता पाई और शुक्रवार को मोटर साइकिल चोर को गिरफ्तार करने के साथ ही आरोपी से 6 बाइक भी बरामद की । बताया कि मोटर सा‌इकिल चोरी की घटनाओं के लिए गठित पुलिस टीम ने संदीप कुमार निवासी सैण गांव ब्लाक कल्जीखाल को गिरफ्तार किया है। कहा आरोपी संदीप कोरोनाकाल में बेरोजगार होने के बाद बाइक चोरी करने लगा। कहा आरोपी नो पार्किंग जोन में खड़ी बाइकों, लापरवाही से खड़ी बाइक व चाबी लगाकर छोड़ी बाइकों को निशाना बनाता है। इसके लिए वह कुछ दिनों तक क्षेत्र में रेकी भी करता है और चोरी की गई बाइकों को ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ते दामों पर बेच देता है। बताया कि आरोपी से पौड़ी कोतवाली क्षेत्र से गायब हुई दो बाइकों के साथ ही दो राजस्व क्षेत्र से चोरी हुई बाइक बरामद हुई है। जबकि दो बाइकों की अभी पहचान होनी बाकी है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई हेमकांत सेमवाल, कांस्टेबल दिनेश नेगी, महेश चंद्र, विनोद, सतपाल भंडारी शामिल रहे। इस मौके पर सीओ सदर प्रेम लाल टम्टा, कोतवाल, एसएसआई महेश रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यातायात नियमों के उल्लंघन पर हो कड़ी कार्रवाई: पौड़ी डीएम
Next: उद्योगों को बढ़ावा देने को हर संभव प्रयास कर रही सरकार: सीएम

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.