Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली झांकी
  • टिहरी

देवप्रयाग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली झांकी

RNS INDIA NEWS 19/08/2022
rns featured image new

नई टिहरी। तीर्थ नगरी देवप्रयाग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आस्था और भक्ति के साथ मनाई गई। भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की झांकी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीरघुनाथ मंदिर से कृष्ण चौरी होते नए रथ में निकली। देवप्रयाग में तीर्थ पुरोहित समाज की ओर से आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी की शुरुआत परंपरा अनुसार दलित महिलाओं द्वारा कृष्ण बलराम बने बालकों को टीका कर उनका आशीर्वाद लेने से हुई। देवप्रयाग नगर स्थित टिहरी और पौड़ी जिला स्थित सभी बाजारों से ढोल मंजीरों व भजन गायन करते भक्तों की टोली संगम स्थल तक पहुंची, यहां रघुनाथ मंदिर से लाई गई गोपाल की मूर्ति सहित श्रीकृष्ण, बलराम बने बालकों का पूजन किया गया। जिसके बाद जन्मोत्सव झांकी का वापस श्री रघुनाथ मंदिर में पहुंचने पर समापन हुआ। प्रसाद रूप में 70 किलो घी के लड्डू श्रद्धालुओं को बांटे गए। इस से पूर्व गुरुवार आधी रात चंद्र उदय के साथ श्री रघुनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्म लीला का आयोजन किया गया। उधर प्रतापनगर क्षेत्र में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के सेम मुखेम, दीनयाली, रमोल गांव, दुलियाब, मिश्रवाण गांव, लंबगांव,भेलूनता, जाखणी गांवों में जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के भजनों और गीतों के साथ जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जन्मोत्सव में श्रीकृष्ण (अर्थव भट्ट), बलराम(शिवांश तिवाड़ी) सहित श्रीराम लीला समिति अध्यक्ष शशि कांत पंचभैया, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल, उत्तम भट्ट, अतरेश ध्यानी, समीर पंचपुरी, सुभाष ध्यानी, सुरेश मिश्रा, अजय तिवारी आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रानीखेत में 20 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली
Next: 19.20 ग्राम स्मैक और नकदी के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.