Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीखेत में 20 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली
  • अल्मोड़ा

रानीखेत में 20 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली

RNS INDIA NEWS 19/08/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र रानीखेत में अग्निवीर की भर्ती रैली 20 अगस्त (शनिवार) से शुरू होगी। अग्निवीर जीडी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर और अग्निवीर ट्रेडमैन के पदों के लिए 20 से 31 अगस्त तक केआरसी रानीखेत में कुमाऊं मंडल के सभी जिलों की तहसीलवार भर्ती होगी। पहले दिन शनिवार को अग्निवीर ट्रेडमैन के पदों के लिए अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल व ऊधमसिंहनगर के युवाओं की भर्ती होगी। भर्ती के लिए काफी संख्या में नौजवान रानीखेत पहुंचे हैं, उनके आने का सिलसिला जारी है। केआरसी रानीखेत के सोमनाथ मैदान में अग्निवीर की भर्ती रैली थल सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के तत्वावधान में कराई जाएगी। भर्ती के लिए सेना के निर्धारित रोस्टर के अनुसार पहले दिन 20 अगस्त को अग्निवीर ट्रेडमैन (8वीं, 10वीं) के पदों के लिए अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिलों की सभी तहसीलों की भर्ती होगी। वहीं, 21 को अग्निवीर तकनीकी एवं क्लर्क/एसकेटी के पदों के लिए भी अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों के युवाओं की भर्ती होगी। 22 अगस्त से अग्निवीर जीडी की भर्ती शुरू होगी, पहले दिन बागेश्वर की सभी तहसीलों की भर्ती होगी। भर्ती के लिए लगातार युवा रानीखेत पहुंच रहे हैं, जिससे नगर में चहल-पहल है। हालांकि जिला और तहसीलवार भर्ती होने से नगर में युवाओं की भीड़ का अधिक दबाव इस बार नहीं है। प्रशासन की तरफ से भर्ती के लिए उचित इंतजाम किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीराम सेना ने किया दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन
Next: देवप्रयाग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली झांकी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.