Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • काशीपुर में धर्मयात्रा महासंघ ने फूंका आतंकवाद का पुतला
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर में धर्मयात्रा महासंघ ने फूंका आतंकवाद का पुतला

RNS INDIA NEWS 19/08/2022
rns featured image new

काशीपुर। जम्मू-कश्मीर में बढ़ रही आतंकी घटनाओं से धर्मयात्रा महासंघ के कार्यकर्ता भड़क गये हैं। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से आतंकवाद लगाम लगाने की मांग की है। शुक्रवार को महाराणा प्रताप चौक पर धर्मयात्रा महासंघ के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर मां भारती का मुकुट है। जो आतंकी गतिविधियों के कारण आग में झुलस रहा है। जहां कभी कश्मीरी नागरिकों की तो कभी बेगुनाह हिन्दू (कश्मीरी पंडितों) की निर्मम हत्याएं की जा रही हैं। जो हिन्दू समाज के लिये चिंता का विषय बनता जा रहा है। इधर, हिन्दूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने पाकिस्तान परस्त आतंकियों द्वारा की जा रही निर्मम हत्याओं की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही पाकिस्तानी सरकार से अपने संरक्षण में पनप रही सभी प्रकार की भारत विरोधी आतंकवादी गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाने को कहा। धर्मयात्रा महासंघ समेत तमाम हिंदू संगठनों ने जम्मू कश्मीर प्रांत की सीमाओं की सुरक्षा की दृष्टि से और अधिक कड़े प्रबन्ध करने, सीमाओं पर तैनात सुरक्षाबलों को किसी भी आतंकवादी घटना से निपटने के लिये सभी निर्णय स्वयं लेने के अधिकार देने और कश्मीरी ब्राह्मणों को सभी प्रकार की सुरक्षा, जानमाल की रक्षा की मांग की है। यहां कृष्ण कुमार अग्रवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक, क्षितिज अग्रवाल, तुषार यादव, प्रशांत पंडित, मदन मोहन गोले, जयप्रकाश सिंह, हरदीप सिंह, राजेंद्र प्रसाद राय, कमलजीत सिंह सिद्दू, बंटी अग्रवाल, रमेश सिंह मेहरा, अंकित भट्ट, पीयूष गौड़, राजकुमार यादव रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 3.20 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार
Next: कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.