Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • शारीरिक संबंध बनाने से मना करती थी पत्नी, शख्स ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट
  • राष्ट्रीय

शारीरिक संबंध बनाने से मना करती थी पत्नी, शख्स ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

RNS INDIA NEWS 18/08/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। बेंगलुरु में हैरानीजनक मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार किए जाने के बाद कथित तौर पर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद शख्स ने शव को ठिकाने लगाने के लिए शिराडी घाट की खाई में फेंक दिया था। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि शख्स इस घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस थाने भी पहुंचा और पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की पहचान पृथ्वी राज सिंह के रूप में हुई है जो बिहार का रहने वाला है और बेंगलुरु में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। आरोपी ने 9 महीने पहले ही ज्योति कुमारी से शादी की थी। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी से नाराज था क्योंकि उसने शादी के समय अपनी उम्र को लेकर गलत जानकारी दी थी।
उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उसको असभ्य कहती थी और शारीरिक संबंध के लिए कभी भी सहमत नहीं हुई। आरोपी ने पुलिस को आगे बताया कि, पत्नी ने उसके परिवार को अपनी उम्र 28 साल बताई थी। बाद में पाया कि वह मुझसे 10 साल बड़ी है और उसकी उम्र 38 साल थी। वो कभी भी शारीरिक संबंध के लिए सहमति नहीं दी औऱ मुझे और मेरे माता-पिता को असभ्य जानवर कहकर अपमानिक किया।

आरोपी ने पुलिस को आगे बताया कि उसने गुस्से में आकर ज्योति को खत्म करने का फैसला किया। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को मारने के लिए अपने दोस्त समीर कुमार को बिहार से बुलाया। 3 अगस्त को दोनों उडापी गए, जहां उन्होंने ज्योति की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में उसके शरीर को फेंक दिया। घटना के अगले दिन उसने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि ज्योति कई बार घर से निकल जाती थी और बाद में खुद लौट भी आती थी, लेकिन इस बार उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है और वह उसका पता नहीं लगा पा रहा है। दरअसल, पुलिस को उस समय संदेह हुआ जब जांच के दौरान उसने सिंह से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने सिंह को गिरफ्तार कर लिया और फिर उसने घटना की पूरी पोल ही खोलकर रख दी। पुलिस ने खाई से क्षत-विक्षत शव भी बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्ञानवापी मामला : मुद्दई के पति को पाकिस्तान से मिली सिर काटने की धमकी
Next: मनीष सिसोदिया ने रोहिंग्या मामले में गृह मंत्री को लिखा पत्र, जांच की उठाई मांग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.