Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पेपर लीक मामले में आरोपी एलटी शिक्षक निलंबित
  • रुद्रप्रयाग

पेपर लीक मामले में आरोपी एलटी शिक्षक निलंबित

RNS INDIA NEWS 16/08/2022
rns featured image new

पौड़ी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में संलिप्त पाए जाने और इस संबंध में एसटीएफ की कार्रवाई के बाद उत्तरकाशी जिले के राजकीय इंटर कॉलेज नैटवाड़ में तैनात एलटी शिक्षक पर निलंबन की भी गाज गिर गई। इस मामले में प्रधानाचार्य की रिपोर्ट के बाद अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल ने आरोपी एलटी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एडी ने अपने आदेश में कहा है कि आरोपी शिक्षक रिहाई के बाद एडी दफ्तर पौड़ी से अटैच रहेगा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ की कार्रवाई चल रही है। वहीं शिक्षा विभाग से भी इस भर्ती मामले में एक एलटी शिक्षक का नाम सामने आने और प्रथमदृष्ट्या इस प्रकरण में संलिप्ता पाए जाने पर एसटीएफ ने भी कार्रवाई की है। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद हरकत में आए शिक्षा महकमे ने आरोपी एलटी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल एमएस बिष्ट ने बताया कि उत्तरकाशी जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नैटवाड़, मोरी में तैनात व्यायाम शिक्षक तनुज शर्मा के निलंबन के आदेश जारी किए गए हैं। इस बाबत प्रधानाचार्य ने बीती 13 अगस्त को अपनी रिपोर्ट दी थी। इसके बाद निलंबन की कार्रवाई अमल में लाई गई है। कार्रवाई से निदेशालय और संबंधित जिले के अफसरों को भी अवगत कराया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कनाडा बैठे इस गैंगस्टर ने पंजाब पुलिस को दी धमकी
Next: थानाध्यक्ष पर लगाया प्रधान से अभद्रता करने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा: घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए नई SOP, पीटने और तेज दौड़ाने पर रोक, ये गतिविधियां प्रतिबंधित

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • रमेश चंद्र गैरोला को राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
  • सोमनाथ मैदान में 1170 अग्निवीरों ने ली शपथ, भारतीय सेना का बने हिस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.