Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कबाड़ कारोबारी के साथ लूटपाट में चार गिरफ्तार
  • हरिद्वार

कबाड़ कारोबारी के साथ लूटपाट में चार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/08/2022
rns featured image new

हरिद्वार। पांच दिन पूर्व कबाड़ कारोबारी से हुई लूट का खुलासा करते हुए थाना श्यामपुर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाईकिल, तीन देशी तमंचे, 6 कारतूस, एक चाकू तथा छह हजार रूपए की नकदी बरामद की है। सीसीआर टावर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि लालढांग में कबाड़ का कारोबार करने वाले मोबिन ने चार लोगों पर कबाड़ खरीदने के बहाने अंदरपीली गांव में बुलाकर उसके व उसके भाई के साथ जंगल में मारपीट कर बाईक व नकद रूपए लूट लिए जाने का मामला दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद लूटपाट करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। बदमाशों की तलाश में लगी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए लाहड़पुर के पास चार बदमाशों परवेज निवासी नेपाली बस्ती लालढांग, सारिक निवासी मौहल्ला ठठेरोवाला साहनपुर थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर यूपी, हर्ष चौधरी निवासी ग्राम रसूलपुरा आवाद हल्दौर बिजनौर यूपी, आशुतोष चौहान निवासी ग्राम उभनवाला नजीबाबाद बिजनौर यूपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गयी मोटरसाईकिल बरामद की गयी। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए परवेज एवं सारिक अपहरण के एक मामले में आठ साल बाद 7-8 महीने पहले ही जमानत पर जेल से छूटे हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मुकद्मे में उनका काफी पैसा लग गया था। आगे और पैसे की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने मोबिन को लूटा और लकसर में भी एक व्यापारी को लूटने जा रहे थे। एसपी सिटी ने बताया कि परवेज ही घटना का मास्टर माइंड है। मोबिन की लालढांग में कबाड़ी की दुकान है। चूंकि परवेज लालढांग का रहने वाला है। इसलिए वह मोबिन को जानता था। परवेज ने सारिक के साथ मिलकर मोबिन को लूटने का प्लान बनाया। सारिक ने अपने दो दोस्तों हर्ष चौधरी व आशुतोष चौहान को भी प्लान में शामिल किया। इस दौरान एएसपी रेखा यादव, थाना श्यामपुर प्रभारी अनिल चौहान भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन के पिता से मिले सीएम धामी
Next: भाजपा नेता के घर से लाखों की चोरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.