Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर में फिर टॉरगेट किलिंग, बांदीपोरा में आतंकवादियों ने गैर-स्थानीय मजदूर को मार डाला
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में फिर टॉरगेट किलिंग, बांदीपोरा में आतंकवादियों ने गैर-स्थानीय मजदूर को मार डाला

RNS INDIA NEWS 13/08/2022
rns featured image new

श्रीनगर (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने टॉरगेट किलिंग की और एक गैर स्थानीय मजदूर की हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 1 बजे बांदीपोरा के हाजिन इलाके के सदनारा गांव में आतंकवादियों ने 19 वर्षीय गैर स्थानीय मजदूर मोहम्मद अमरेज पर गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा, डॉक्टरों ने उसे श्रीनगर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेमिना में रेफर कर दिया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वह बिहार से ताल्लुक रखता था। तलाशी के लिए यह इलाका घिरा हुआ है।

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में कल गुरुवार तडक़े आतंकवादियों ने सेना के एक शिविर पर एक आत्मघाती हमला कर दिया जिसमें चार जवान शहीद हो गए। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी भी मारे गए। यह हमला करीब तीन साल के अंतराल के बाद जम्मू-कश्मीर में फिदायीन (आत्मघाती हमलावरों) की वापसी का संकेत बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकवादियों के बारे में ऐसा माना जा रहा है कि वे पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से सम्बद्ध थे। पुलिस ने बताया कि आतंकवादी घातक स्टील कोर गोलियों से लैस थे और चार घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में दोनों आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ सुबह लगभग साढ़े छह बजे समाप्त हुई। यह हमला सोमवार को देश के स्वतंत्रता दिवस के चार दिन पहले हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिजली बिल के नाम पर बैंक खाते से उड़ाए 30 हजार, अल्मोड़ा पुलिस ने खाते में वापस कराई ठगी की रकम
Next: सड़क के बीच युवक पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला- मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.