Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कांग्रेस विधायक के दामाद की बेकाबू एसयूवी ने ऑटो व बाइक में मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत
  • गुजरात
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस विधायक के दामाद की बेकाबू एसयूवी ने ऑटो व बाइक में मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 12/08/2022
rns featured image new

अहमदाबाद (आरएनएस)।  गुजरात के आणंद जिले में बड़ा सडक़ हादसा हो गया। यहां सोजित्रा तहसील के डाली गांव के पास कार, ऑटो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है, मृतकों में तीन एक ही परिवार के थे। बता दें कि विधायक पुनमभाई माधभाई परमार का दामाद केतन पाढियार कथित तौर पर एसयूवी गाड़ी चला रहा था। आणंद पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। केतन पाढियार पर आईपीसी की धारा 304 लागू कर दी गई है।
गौर हो कि कार, ऑटो रिक्शा और बाइक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है जो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग रक्षाबंधन का पर्व मनाकर लौट रहे थे।

जिला पुलिस अधीक्षक अजीत राजियान ने कहा कि केतन पाढियार कथित तौर पर एसयूवी चला रहा था। हादसे के बाद वह गाड़ी छोडक़र मौके से फरार हो गया। केतन पाढियार कांग्रेस विधायक पुनमभाई माधभाई परमार का दामाद है।
स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक जिले के सोजित्रा और बोरियावी गांव के रहने वाले थे। एसपी राजियन ने कहा कि एसयूवी के चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सचिवालय में तैनात एक और अपर निजी सचिव गिरफ्तार, अब तक हो चुकी हैं 16 गिरफ्तारी
Next: सभासद के घर से उड़ाया 80 तौला सोना, ढाई किलो चाँदी के जेवर और नकदी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.