Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • शराब से राज्य कर विभाग ने वसूला 2297.63 करोड़ का टैक्स
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

शराब से राज्य कर विभाग ने वसूला 2297.63 करोड़ का टैक्स

RNS INDIA NEWS 12/08/2022
rns featured image new

काशीपुर। शराब के शौकीन उत्तराखंड सरकार को मालामाल कर रहे है। अकेले राज्य कर विभाग ने ही व्यापार कर/वैट के रूप में शराब खरीदने वालों से 22 वर्षों में 2297.63 करोड़ रुपये का टैक्स वसूला है। इसमें 2001-02 की तुलना में अभी तक 18 गुना से अधिक वृद्धि हुई है। कोविड वर्ष 2020-21 में भी शराब पर टैक्स में भारी बढ़ोत्तरी हुई। जहां पिछले वित्तीय वर्ष 2019-20 में वसूले गये 219.5 करोड़ से बढ़कर 247.6 करोड़ टैक्स वसूली की गया। सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने आयुक्त कर मुख्यालय से प्रदेश भर में शराब पर वसूले गये टैक्स की धनराशियों की सूचना मांगी थी। इसके जवाब में राज्य कर मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी नीलम ध्यानी ने डिप्टी कमिश्नर दीपक बृजवाल द्वारा राजस्व आंकड़ों की प्रतियां उपलब्ध कराई गई। दी गई सूचना के अनुसार शराब पर वित्तीय वर्ष 2001-02 में राज्य कर विभाग ने 15.9 करोड़ रुपये टैक्स वसूला था। जो 2021-22 में 18.34 गुना बढ़कर 307.49 करोड़ रुपये हो गया है। वर्तमान में वित्तीय वर्ष 2022-23 में मई तक केवल दो माह में ही 2001-02 के पूरे वर्ष की तुलना में चौगुने से अधिक 69.26 करोड़ रुपये टैक्स वसूला गया है। वर्ष 2001-02 में केवल 15.9 करोड़, 2002-03 में 18.01करोड़, 2003-04 में 21.08 करोड़, 2004-05 में 21.57 करोड़, 2005-06 में 28.49 करोड़, 2006-07 में दोगुना होकर 31.79 करोड़ रुपये टैक्स वसूला गया है। वर्ष 2007-08 में 37.62 करोड़, 2008-09 में 50.58 करोड़, 2009-10 में 56.82 करोड़, 2010-11 में 83.98 करोड़, 2011-12 में 5.79 गुना होकर 92.12 करोड़ टैक्स वसूला गया है। वर्ष 2012-13 में 108.09 करोड़, 2013-14 में कुछ कम होकर 89.77 करोड़, 2014-15 में दोबारा बढ़कर 100.55 करोड़, 2015-16 में 2001-02 की तुलना में 9.13 गुना होकर 145.17 करोड़ रुपये टैक्स वसूला गया। वर्ष 2016-17 में 146.76 करोड़, 2017-18 में 185.72 करोड़, 2018-19 में 219.76 करोड़, 2019-20 में थोड़ी कमी होकर 219.5 करोड़ तथा 2020-21 में कोविड महामारी वर्ष में भी 247.6 करोड़ तथा 2021-22 में 2001-02 की तुलना में 19.34 गुना होकर 307.49 करोड़ रुपये टैक्स वसूला गया। वर्ष 2022-23 में केवल 2 माह, अप्रैल व मई में 2001-02 की तुलना में 4.36 गुना 69.26 करोड रुपये टैक्स शराब की बिक्री से राज्य कर विभाग द्वारा वसूला गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कॉमेडियन राजू की तबीयत में थोड़ा सुधार, बॉडी में हुआ मूवमेंट, बहन ने आईसीयू में बांधी राखी
Next: गुलदार ने बनाया 5 बकरियों को निवाला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.