Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • देशभक्ति नारों व गीतों से गुंजयमान रहा श्रीनगर
  • पौड़ी

देशभक्ति नारों व गीतों से गुंजयमान रहा श्रीनगर

RNS INDIA NEWS 10/08/2022
rns featured image new

150 मीटर लंबा तिरंगा झंडा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा

श्रीनगर गढ़वाल। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को श्रीनगर में कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में एसएसबी के जवानों के साथ ही विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने शामिल होकर पूरे श्रीनगर को देशभक्ति के नारों व गीतों से गुंजयमान कर दिया। इस दौरान 150 मीटर लंबा तिरंगा झंडा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। स्थानीय लोगों ने घरों की छतों से यात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रीनगर में जीजीआईसी से यात्रा का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया। यात्रा अपर बाजार से होते हुए एजेंसी मोहल्ला, राष्ट्रीय राजमार्ग, काला रोड, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग, गणेश बाजार से रामलीला मैदान तक निकाली गई। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में पांच हजार घरों में तिरंगा लगाया गया है। कहा श्रीनगर विधानसभा में घर-घर तिरंगा पहुंचाने का काम कर दिया गया है। कहा इसको लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिख रहा है। कहा यह अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगा। यात्रा में जीजीआईसी, आयरिश, विद्या मंदिर श्रीकोट, विद्या मंदिर श्रीनगर, मार्डन, चिल्ड्रन एकेडमी, एसजीआरआर,मास्टर माइंड, द मार्शल स्कूल सहित अन्य कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आयोजन में एसडीएम अजयवीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी रावत, तिरंगा यात्रा के संयोजक जितेंद्र धिरवाण, अतर सिंह असवाल, मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, जितेंद्र रावत, गणेश भट्ट, डा.बीपी नैथानी, पंकज सती, सुधीर जोशी, सुमनलता पंवार, सुबोध चमोली, प्रमिला भंडारी, रेखा रावत, लक्ष्मी रावत, विजय लक्ष्मी रतूड़ी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दूसरे दिन घनसाली पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा
Next: 12 अगस्त से निर्माण कार्यों का बहिष्कार करेंगे ठेकेदार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.